अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      कामता पैक्स की जांच करेंगे हिलसा के CO

      हिलसा (संवाददाता)। धान के बदले चावल देने में बिलंव करने वाले कामता पैक्स की जांच हिलसा के सीओ करेंगे। इस आशय की जानकारी शनिवार को एसडीओ सृष्टि राज सिन्हा ने दी।

      उन्होंने बताया कि मिलरों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान यह बात प्रकाश में आई कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बाबजूद कामता पैक्स द्वारा चावल जमा नहीं किया गया। जिसकी गहराई से छानबीन करने का आदेश हिलसा के सीओ को दिया गया।

      उन्होंने कहा कि इसके अलावा शेष बचे पैक्स अध्यक्ष तथा मिलरों को आगामी 15 जुलाई तक सभी चावल जमा कर दिए जाने को कहा गया है। इस अवधि तक जो पैक्स तथा मिलर चावल जमा नहीं करेंगे उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

      एसडीओ ने अधिकारियों से बरसात के मद्देनजर गोदाम में जमा चावलों को सुरक्षित रखने का भी निर्देश अधिकारियों का दिया।

      11 जुलाई से हड़ताल पर जाएंगे एसयू कॉलेज के कर्मचारी

      अधूरी मांगों को पूरा करने के लिए एसयू कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी आगामी 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

      इस आशय की जानकारी संघ से अध्यक्ष डॉ राजीव नयन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार और विश्वविद्यालय के बीच कॉलेज कर्मी पिस रहे हैं। आश्वसन दिए जाने के बाबजूद अबतक कई मांगे पूरी नहीं की गई।

      ऐसी स्थिति में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आवाह्न पर एसयू कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी आगामी 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल की अवधि में कॉलेज का सभी काम ठप रखा जाएगा।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!