अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, कीर्ति आजाद को धनबाद से उतारने की तैयारी

      “राजनीतिज्ञ के अलावा, वह प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर भी हैं। वह हमेशा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में लगे रहते हैं। वह कर्म सामाजिक कल्याण संगठन के संस्थापक सदस्य हैं……”

      धनबाद (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुये धनबाद से पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद को चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। कल कीर्ति आजाद को लेकर घोषणा हो सकती है।

      पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद 18 फरवरी 2019 को कांग्रेस में शामिल हुये हैं। कीर्ति आजाद पिछले काफी दिनों से बीजेपी से नाराज चल रहे थे और लगातार पार्टी विरोधी बयान दे रहे थे।

      कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद को कीर्ति आजाद के नाम से जाना जाता है। वे क्रिकेट खिलाड़ी से राजनीतिज्ञ बने हैं।

      उनका जन्म बिहार के पूर्णिया में हुआ था, लेकिन दिल्ली में पढ़ाई पूरी की। राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने बिहार के दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। लेकिन 18 फरवरी 2019 को उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

      राजनीतिज्ञ के अलावा, वह प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर भी हैं। वह हमेशा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में लगे रहते हैं। वह कर्म सामाजिक कल्याण संगठन के संस्थापक सदस्य हैं।

      यदि उनके क्रिकेट करियर में स्वर्णिम समय के बारे में बात करते हैं तो 1983 विश्वकप के अलावा वह इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ कई उल्लेखनीय पारी खेले जाने के बाद लोकप्रिय हो गए थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!