अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      कांग्रेसी जनवेदना में थाली बजाओ मोदी भगाओ!

      godda congress womanगोड्डा (संवाददाता)। केन्द्र सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए गोड्डा जिले में आज विशाल जन वेदना सम्मेलन का आयोजन किया गया।

      इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्षा दीपिका पाण्डेय के नेतृत्व में अनोखी पदयात्रा निकाली गई, मुख्य सड़क पर निकली पदयात्रा में दीपिका पाण्डेय थाली बजाकर नारेबाजी करते नजर आईं, वहीं पार्टी समर्थक स्थानिय मुद्दों से जुड़ी तख्तियां लिए प्रदेष सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

      2पार्टी कार्यालय में आयोजित जनवेदना सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् से की गई। इन्दिरा की तस्वीर पर माल्र्यापण के बाद आयोजित परिचर्चा में नोटबंदी और स्थानिय मुद्दों पर महासंग्राम छेड़ने का आगाज किया गया।

      इस मौके पर पार्टी नेता सत्यजित सिंह ने कहा कि विकास के मुद्दों से भटक चुकी भाजपा सरकार जनता का शोषण कर रही है।

      इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री कृश्णा नन्द झा और अवध बिहारी सिंह की उपस्थित देखी गई, वहीं पर्यवेक्षक चंदन यादव और संतोश सिंह भी साथ-साथ नजर आए।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!