अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, निकली शोभा यात्राएं

      जय तुंग देवी ,चामुण्डे च भूतोतिहारणी !

        या सर्व गते देवी नारायणी नमोस्तुते!!

      प्रथमं शैलपुत्री च, द्वितीयं ब्रह्मचारणी !

      तृतीयं चन्द्रघण्टेति, कूष्माण्डेति चतुर्थकम !!

      पञ्चमं स्कन्दमातेति,षष्टम कात्यायनीति च !

      सप्तमं कालरात्रीति,महागौरीति चष्टमं

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  नालंदा जिले में कलश स्थापना के साथ नवरात्र का पर्व शुरू हो गया। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्लपक्ष तिथि से प्रारंभ होता है।

      ज्योतिष शास्त्री आलोक पांडेय के अनुसार इस पर्व की महत्ता युगों युगांतर पूर्व से चला आ रहा है इस पर्व की शुरुआत उस वक़्त हुआ था जब दशरथ नन्दन मर्यादा पुरुषोत्तम राम चन्द्र ने लंका पति रावण से युद्ध कर जगत जननी सीता माता को लाने के लिए समुद्र तट पर ब्रम्हा जी का आवाहन किये थे।

      तब ब्रह्मा जी ने ही रामचन्द्र को बताये थे की रावण खुद भगवान शंकर का शिष्य है, उसे हराना मुमकिन नहीं है। इसके लिए शिव का आवाहन कीजिए। तब रामचन्द्र ने रामेश्वर सेतु के पास ही भगवान शिव का आराधना किये।

      तब भगवान शिव ने बताया कि आप रावण को हराने के लिए देवी का आवाहन कीजिए। इसके बाद रामचन्द्र ने दुर्गा सप्तशती के माध्यम से देवी का आवाहन किये। तब जाकर विजय दशमी तिथि को रावण वध कर लंका पर विजय प्राप्त किए। उसी दिन से यह पर्व दशहरा के रूप आज तक धूम धाम से मनाया जा रहा है।

      navratra 2

      उधर इसलामपुर बाजार के बड़ी महारानी के मंडप में शारदीय नवरात्रा की पाठ का वैद्धिक मंत्रो की उचारण ध्वनि विस्तार यंत्रो से नगर में भक्तिमय वातावरण का महौल बन उठा है। इस मंडप के नीचे बने गर्भगृह में महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली की पिंडी के पूजा अर्चना करने वालों की भीड लगी है।

      इधर दो गांवो में इस नवरात्रा के अवसर पर कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।  वेले गांव में ग्रामीणों की सहयोग से शततंडी महायज्ञ सह मां जगदम्बा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है।

      इसके पूर्व फतुहा से गंगाजल लाकर 131 कलश मे जल भरकर आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर लोग जगदम्बा स्थान पहुंचे। 

      इस दौरान पूर्व मुखिया ई.अनील कुमार, पैक्स अध्यझ विजेंद्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्रामीणों की सहयोग से दस दिनों तक चलेगा।

      इसी प्रकार कटवा रसलपुर गांव में नवरात्रा की मौके पर 5  सौ कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। लोग देवी स्थान पहुंचे।

      इस दौरान उपमुखिया सदन लाल सिंहा समेत ग्रामीणों ने बताया कि अष्टमी को 24 घंटा के लिए अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल वनाने मे ग्रामीणों द्वारा अहम भूमिका निभाया जा रहा है। नवरात्रा की पाठ से भक्तिमय वातावरण का महौल बना है।

      navratra 1

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!