अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      कनकनाती ठंड में हिलसा वासियों का मिजाज भी यूं बदल गया

      “कभी हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले हिलसा वासी अब कर्तव्य के निर्वाहन का बोध कराने का नया तरीका बना रहे हैं। इसके लिए हिलसा वासी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।”

      हिलसा  (चन्द्रकांत)। अगर मौसम के बदले मिजाज में हिलसावासियों का मिजाज यही रहा तो कभी भी जनता के प्रति जबाबदेह पदाधिकारियों को कनकनाती ठंड से बचने के लिए सौगात में कंबल भेंट कराया जा सकता है। मौसम के बदलते मिजाज का प्रतिकूल असर आम-जनजीवन स्पष्ट दिख रहा है।

      दिनभर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करने वाले तिहाड़ी मजदूर घर में छुपकर रहने को विवश हो गए। फूटफाथ पर रोजगार करने वाले अधिसख्य लोग अपने-अपने रोजगार समेट चुके हैं। धूप खिलने के बाद भले ही कुछेक नजर आ जाते लेकिन तपिश कम होते ही लोग अपने-अपने घर की ओर रुख कर लेते।

      यूं मानें तो इस कड़ाके की ठंड में गरीबों का जीना दुस्वार हो गया। यह शुक्र है कि अब तक ठंड से किसी की मौत होने की खबर आम नहीं हुई। सारी स्थिति से अवगत होने के बाद भी जनता के प्रति जबाबदेह अधिकारियों के द्वारा बचाव के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से हिलसा के संघर्षशील लोग महर्मात हैं।

      कभी हक और अधिकार के लिए शहर की सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने वाले ऐसे संघर्षशील लोग मौसम के बदलते मिजाज में अपना भी मिजाज बदल लिए हैं। ऐसे लोग हक और अधिकार के लिए संघर्ष का गांधीवादी तरीका अपनाने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

      ऐसे लोगों का मानना है कि जब प्राकृतिक विपदा जैसी उत्पन्न हालात में भी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का बोध नहीं हो रहा। ऐसे अधिकारियों को उनके कर्तव्यों कराया जाना जरुरी समझ रहे। इसके लिए ऐसे अधिकारियों को कनकनाती ठंड से बचने के लिए सौगात के तौर पर कंबल भेंट करने का मन बनाया जा रहा है।

      अगर मौसम के बदले मिजाज के बीच हिलसा के संघर्षशील लोगों का मिजाज यही रहा तो कभी भी जनता के प्रति जबाबदेह अधिकारियों को सौगात में कंबल भेंट कर कर्तव्यों का बोध करवा दिया जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

      एसडीओ सृष्टि राज सिन्हा ने बताया कि कनकनाती ठंड से बचाव के लिए हर मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में गरीबों के बीच कंबल का वितरण करवाया जा चुका है। अनुमंडल के नगर क्षेत्र में नगर कार्यापाल तथा ग्रामीण इलाकों में अंचलाधिकारी को अलाव की व्यवस्था सुदृढ़ करने का आदेश दिया जा चुका है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई जगह अलाव की व्यवस्था करते हुए पाया गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!