अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      एनएच-31 किनारे एयरटेल टावर में सोए वृद्धा की गोली मारकर हत्या

      वारदात सोमवार की रात की है। इस संबंध में थाने में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।”

      GIRYAK CRIME 1
      घटना स्थल का निरीक्षण करते डीएसपी….

      गिरियक (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालन्दा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गाँव में एनएच 31 के किनारे एयरटेल टावर में सोए 65 वर्षीय वृद्धा को गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरसुआ निवासी भारतेंदु प्रसाद के ससुर हरि महतो रोज की तरह एन एच 31 के किनारे एयरटेल टावर में रहता था। सोमवार की रात पांच की संख्या में आये और अचानक गोलियां चला दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

      इधर घटना के बाद घायल वृद्धा को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत ही गयी। घटना की खबर सुनकर गिरियक और पावापुरी थाना के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद और यमुना प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच गए।

      इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुये दो लोगों सिपाह निवासी भागवत प्रसाद उर्फ भागो महतो एवं चोरसुआ गांव के अट्विन्द प्रसाद उर्फ मथुरा प्रसाद का बेटा मंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है।GIRYAK CRIME 2

      इसके बाद पुलिस ने इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दिया। इसी को लेकर मंगलवार की दोपहर राजगीर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचकर इस घटना की जानकारी लिए और पूछ ताछ कर बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान दोनों थाना के प्रभारी और पुलिस बल मौजूद थे।

      डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजन भारतेंदु जो मृतक का दामाद है के द्वारा दी गयी आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।

      सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला संपत्ति का विवाद का लगता है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी भारतेंदु प्रसाद सिन्हा को मारने आये थे, लेकिन गोली उसके ससुर को जा लगी और मौत हो गयी। प्राथमिकी में पैसे की लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम दिये जाने के आरोप हैं।

      बहरहाल, पूरी मामले का खुलासा तफ्तीश के बाद ही हकीकत सामने आएगा। इधर पुलिस ने अन्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जाने की बात कही है। फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!