अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      एक सप्ताह के भीतर हो जाएगा किसानों के बकाया राशि का भुगतानः एसडीओ

      हमारे अन्नदाता किसान अपनी खून-पसीने के साथ अब बड़ी पूंजी बहा कर अनाज उपजाते हैं। लेकिन, उन्हें अनाज बिक्री के चार महीने बाद भी राशि भुगतान के लिये रोज चक्कर लगाने पड़े, यह व्यवस्था की बड़ी शर्मनाक स्थिति है। कर्ज-महाजन के पांव तले दबे ऐसे किसान ही आत्म हत्या करने को विवश हो जाते हैं।”   

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में पैक्स द्वारा धान खरीद के 4 माह बाद भी राशि भुगतान न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

      giri

      सुढी पंचायत के पिलखी गांव निवासी विशुनदेव गिरी ने बताया कि विगत फरवरी माह में सुढी पैक्स अध्यक्ष के माध्यम से उनकी पत्नी चंपा देवी ने धान की बिक्री किया। इसके बाद राशि की मां करने पर पैक्स अध्यक्ष टाल मटोल करते हुये बार-बार यही कहते हैं कि रुपया आने पर सबको भुगतान कर दिया जाएगा।

      उधर पैक्स अध्यक्ष सिकंदर आजम का कहना है कि जिला खाद्य निगम को फरवरी माह में ही किसानों से किया गया धान क्रय का चावल बनाकर दे दिया गया है।

      लेकिन राशि भुगतान नही किया गया है। जिसके कारण लगभग 23 किसानों के बीच बना विश्वास उठता जा रहा है। करीब 54 लाख का बकाया है। पीड़ित किसान लोग रोज परेशान कर रहे हैं। 

      hilsa sdo

       

      इस संबंध में हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी सृष्टि राज सिन्हा ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज को बताया कि पूरा मामला उनके कड़े संज्ञान में है।

      उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर जिला पदाधिकारी से बात हुई है। एक सप्ताह के भीतर सभी किसानों के बकाये राशि का भुगतान हर हाल में करवा दिया जायेगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!