अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      एक और दरिंदगी, अज्ञात युवती से रेप का वीडियो वायरल, धर पकड़ में जुटी पुलिस

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की साथ कुछ अज्ञात युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया है।

      इतना ही नहीं दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वाह्ट्सऐप पर वायरल कर दिया गया। फिलहाल आरोपी युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। 

      rape vedio viral bihar 1
      बिहार पुलिस द्वारा वीडियो की पड़ताल से जारी किये गये दरिंदो के फोटो….

      कई दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो रहा है।

      वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ अज्ञात युवक लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहे हैं।

      इतना ही नहीं कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बना रहे हैं। वहीं, लड़की के पहचान का एक लड़का युवकों से रहम की गुहार लगा रहा है,

      लेकिन युवक की पुकार और रहम को दरकिनार कर युवकों ने उसे मारने की धमकी दी।

      इस मामले में गया शहर के कोतवाली में मामला को दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात युवकों की पहचान करने के लिए जिले के सभी थानों को युवकों की तस्वीरें भेज दी गई है।

      पुलिस मुख्यालय के एडीजे एसके सिंघल ने कहा है कि सीआईडी भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दिख रहे सभी पांच लड़कों के फोटो निकाल कर उनकी शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही पहचान कर सभी की गिरफ्तारी होगी।

      इस मामले में अब तक किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिलने पर गया सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अब तक की जांच में यह पता चला है कि यह गया जिले में ही कहीं का वीडियो है, जिसे वायरल कर दिया गया है।

      गया कोतवाली में दर्ज की गयी है प्राथमिकी

      पुलिस सोशल मीडिया पर दुष्कर्म के वायरल वीडियो में शामिल लड़कों की पहचान करने में जुट गयी है। कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार के बयान पर आईपीसी की धाराओं 376, 254 सी और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कांड संख्या 238/18 दर्ज किया गया है।

      एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि किस जगह का वीडियो है, फिलहाल इसकी पहचान नहीं पायी है। इस मामले में लड़कों की पहचान के लिए सभी थानों के थानाध्यक्षों को फोटो भेज दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि एसपीओ, चौकीदार, पंचायत प्रतिनिधियों के बीच तस्वीर को देकर पहचान करने का प्रयास किया जाये।

      एसएसपी ने कहा है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जगह का पता लगने के बाद ही कुछ मामला सामने आ सकेगा।

      क्या है मामला

      कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की के साथ बलात्कार करते लड़कों को दिखाया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लड़कों का चेहरा वीडियो में साफ दिख रहा है।

      उनकी आपस में हुई बातचीत की भाषा से लग रहा है कि मगध और आसपास में ऐसी बोली लोग बोलते हैं।

      वायरल वीडियो में लड़का-लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही उसके साथ रहे एक लड़का मोबाइल से वीडियो बना रहा है। छोड़ने की गुहार लगानेवाली लड़की को मौजूद लड़के बेल्ट से मारने की धमकी देते हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!