अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      एक्सपर्ट मीडिया की खबर का असर- हुआ अनुमंडल कार्यालय राजगीर

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। ई ‘अनुमंडल कायालय राजगार’ कब तक चलेगा एसडीओ साहेब ! शीर्षक से एक्सपर्ट मीडिया न्यूज साइट पर प्रकाशित समाचार का असर हुआ है।

      rajgir sub divisional office 1राजगीर अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य तोरण द्वार पर काफी अरसे से अनुमंडल कायालय राजगार लिखा था। जिससे अगल मायने और जिम्मेवार अफसरों की लापरवाही साफ दिख रही थी। अब उसे सुधार कर अनुमंडल कार्यालय राजगीर लिख दिया गया है।

      बताते हैं कि अनुमंडल भवन के मुख्य तोरण द्वार के निर्माण के दौरान मेटल लेटर से अनुमंडल कार्यालय राजगीर ही लिखा गया था, जो कि घटिया कार्य होने के कारण कार्यालय के या के उपर का रेफ और राजगीर के उपर गा के उपर ई का रेफ झर कर नीचे गिर गया था। जो अर्थ का अनर्थ कर रहा था।

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज के हवाले से इस आशय की खबर प्रकाशन के बाद अनुंडल प्रशासन हरकत में आई और बीते दिन गलती में सुधार किया गया।

      पूर्व प्रकाशित खबरः ई ‘अनुमंडल कायालय राजगार’ कब तक चलेगा एसडीओ साहेब !

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!