अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      उस महिला का गर्भपात की पुष्टि, कोडरमा घाटी में जिस अज्ञात महिला का मिला था शव

      कोडरमा (कुंतलेश)। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराघाटी में गत दिनों पाई गई अज्ञात महिला के शव के संबंध में एक नई बात सामने आयी है। मृतका के पोस्टमार्टम में पता चला है कि एक मौत के एक दिन पूर्व ही उसका गर्भपात कराया गया था।

      वहीं उसके कलाई में इंजेक्शन के निशान भी पाए गए हैं। जिससे रक्त निकलता हुआ पाया गया है। इसके अलावे उसके हाथों में काफी खरोंच के निशान भी मिलें हैं। जिससे यह माना जा रहा है कि हत्या से पूर्व महिला ने अपने बचाव में काफी मशक्कत की होगी।

      वहीं गर्भपात किए जाने से यह साफ है कि कहीं नजदीक के किसी क्लिनिक में महिला का गर्भपात कराने के बाद हत्या की गई होगी। महिला स्थिति को देखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि महिला की हत्या एक नहीं, एक से अधिक लोगों द्वारा की गई होगी।

      बताते चलें कि कोडरमा घाटी के ताराघाटी के निकट खाई में बुधवार को एक अज्ञात 30 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई थी।

      पोस्टमार्टम के बाद साफ हो गया है कि महिला की हत्या रस्सी या तार से गला दबाकर की गई है। यह भी बात सामने आयी है कि सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच महिला के शव को घाटी में फेंका गया था। महिला कौन है, किस कारण से उसकी हत्या हुई, इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है।

      इस संबध में पुलिस झारखंड तथा बिहार के सभी थानों को इसकी सूचना दी है। लेकिन अबतक कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!