अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      उबले सीएम- पत्थरबाज शिक्षक नहीं हो सकता, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

      मैं कहता हूं आप साल भर काले झंडे दिखाओ, मुझे आपत्ति नहीं लेकिन धरती आबा के जन्मदिवस पर ऐसी हरकत और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। पत्थरबाज कभी शिक्षक नहीं हो सकता। यह रघुवर का शासन है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा पत्थरबाज शिक्षक को नहीं मिलेगा….’

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा है कि पारा शिक्षकों ने जिस तरह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के दिन पत्थर चलाया वह ठीक नहीं है।

      सीएम सोमवार को पुलिस लाइन स्टेडियम, मेदिनीनगर, पलामू में फसल बीमा योजना समेत विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

      सीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ‘मैं नमन करता हूं राज्य की जनता को जिसने एक मजदूर को मजबूत सरकार दी है। मैं टूट सकता हूं, हठधर्मिता के आगे झुक नहीं सकता। समस्या का समाधान होगा लेकिन एक प्रक्रिया के तहत’।

      CM RAGHUBAR DAS

      सीएम ने कहा कि पलामू प्रमंडल में आज किसानों का समागम देख बेहद खुशी हुई। पलामू प्रमंडल के लोग कृषि पर आधारित हैं। बरसात कम होने की वजह से राज्य सरकार ने सुखाड़ का सर्वेक्षण कर राज्य के 129 प्रखंडों के सूखाग्रस्त होने की सूचना केंद्र सरकार को भेज दिया है।

      पूरे राज्य में 14 लाख 78 हजार से ज्यादा किसानों ने फसल बीमा कराया है। इसके तहत पलामू 5 करोड़, गढ़वा में 4.66 करोड़ और लातेहार में 28.33 लाख की राशि का वितरण फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बीच होगा। प्रमंडल के कृषि पदाधिकारी यह समझ लें कि किसानों को योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त होए उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

      रघुवर दास ने कहा कि पलामू प्रमण्डल के किसानों और लोगों को मैं आश्वस्त करता हूं कि जल्द पेयजल और सिंचाई हेतु पानी सोन नदी से पाइपलाइन के जरिये सभी जिलों तक पहुंचेगी। मार्च 2019 में इस परियोजना का शिलान्यास करने का प्रयास करूंगा।

      सीएम ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जिसने 52 किसानों को उन्नत और कम पानी मे खेती की जानकारी हेतु इजरायल भेजा। पालमू के भी किसान इजरायल गए और आज आपने उन्हें सुना कि कैसे खेती के तरीके में बदलाव आ रहा है। उन्नत तकनीक अपना कर अन्य देश कैसे ज्यादा पैदावार सुनिश्चित कर रहें हैं। इस बात को और समझने के लिए राज्य में वैश्विक कृषि सम्मेलन का आयोजन रांची में हो रहा है।

      सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 2020 तक सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान देगी। आज पलामू के 07 हजार बेघरों को पक्का मकान दिया गया। पलामू में निवास कर रहें टाना भगत सभी परिवारों को जल्द पक्का मकान दिया जाएगा। इससे संबंधित निर्देश उपायुक्त को दे दिया गया है।

      सीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारी बहनें अब मालकिन बन रहीं हैं। सरकार से महिलाओं के लिए 50 लाख तक की संपत्ति का 1 रुपए में निबंधन कराने की व्यवस्था की है। सखी मंडल के जरिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की कोशिश हो रही है।

      इस मौके पर सीएम ने फसल बीमा योजना के तहत पलामू में 5 करोड़, लातेहार में 28.33 लाख और गढ़वा में 4.66 करोड़ की राशि के वितरण का शुभारंभ सूखा प्रभावित किसानों हेतु किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7,501 लोगों को प्रसाद और ताला चाभी देकर गृह प्रवेश कराया। 1001 बच्चियों को सीएम लाडली योजना के तहत स्वीकृति पत्र से आच्छादित किया।

      उन्होंने 301 कन्याओं को कन्यादान योजना से संबंधित पत्र सौंपा। भूमि संरक्षण विभाग के पंप सेट योजना के तहत 425 लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर पम्प सेट प्रदान किया। गव्य विकास के तहत 401 लाभुकों को 90 प्रतिशत व 22 टाना भगत परिवारों को 100 प्रतिशत अनुदान पर दो गाय सुपुर्द किया।

      सीएम ने आत्मा द्वारा 501 लाभुकों को पंप सेट, 5001 लाभुकों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 63 राजस्व उप निरीक्षक के बीच लैपटॉप और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, जल साहिया, रानी मिस्त्री और राज मिस्त्री को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!