अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      इनवायरमेंट प्रोटेक्शन फोरम ने यूं लगाया वृहत चिकित्सा शिविर

      “स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए ग्रामीणों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए गएं…”

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले के आनंदपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सामाजिक संस्था इनवायरमेंट प्रोटेक्शन फोरम ने संस्था नई उड़ान एवं इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट के सहयोग से वृहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

      इसका उद्घाटन इनवायरमेंट प्रोटेक्शन फोरम की संरक्षक सह राजद की झारखंड प्रदेश नेता शारदा देवी ने फीता काटकर किया।

      इस दौरान करीब साढ़े तीन सौ लोगों की मुफ्त चिकित्सीय जांच की गई। साथ ही उनके बीच मुफ्त दवा वितरण करने के साथ जरुरी चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।sarakela news 1

      इस मौके पर संस्था के संयोजक सुबोध कुमार शरण एवं इंजीनियर अशोक कुमार समेत तीनों संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

      उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के बृहत चिकित्सा शिविर के आयोजन पर जोर देते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष तौर पर जागरुक किया।

      वहीं इस मौके पर जमशेदपुर के पूर्व विधायक डॉ हसन रिजवी के पुत्र सह जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ शादाब हसन रिजवी ने ग्रामीणों के दांतों की जांच की। साथ ही उन्हें मुफ्त दवा के साथ जरुरी परामर्श दिए गएं।

      शिविर में सामाजिक संस्था नई उड़ान से जुड़े डॉ अमित कुमार, डॉ अभिषेक राज, सुरभि, पीहू  सिंह, संतोष कुमार, शीतल कुमार के अलावा गम्हिरया उप स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों की टीम ने भी ग्रामीणों की जांच की और जरुरत के अनुसार दवाएं दी गयी।

      इस चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में आनंदपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य धनेश कुमार सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश धारी, विश्वजीत मजूमदार का सक्रिय योगदान रहा।

      वहीं, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट की अध्यक्ष निशा गाडिया, उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल, सचिव रीमा अडेसरा, कोषाध्यक्ष नीकिता मेहता, प्रिति खारा, नेहा संघारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

      संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी समाज हित मे इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!