अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      आपसी चंदा से स्थापित संविधान शिल्पी की मूर्ति का अनावरण

      चंडी (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के चंडी में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्वेदकर की 127वीं जयंती धूम धाम से मनाया गया।

      पूर्व से प्रस्तावित स्थल आदर्श मध्य विधलाय चंडी के बगल में  अथक प्रयासों के बाद डॉ अम्वेदकर की मूर्ति का अनावरण किया गया।।

      chandi ambedkarचंडी प्रखंड के चंडी में स्थापीत होने वाली डॉ अम्वेदकर की यह पहली मूर्ती है।

      यह मूर्ति बनारस के कलाकार द्वारा संगमरमर युक्त पत्थर की बनाया गया।

      अम्बेदकर न्याय चेतना मंच के अध्यक्ष सुगदेव प्रसाद ने डॉ अम्वेदकर की मूर्ति का अनावरण किया।

      इस अवसर पर न्याय मंच का अध्यक्ष सुगदेव प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब अम्वेदकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के महापुरुष थे। आज तमाम प्रकार की संकीर्णताओं से परे रहकर देश और समाज के लिए आगे आने की जरूरत है।

      उन्होंने कहा कि कई वर्षों से अम्वेदकर जी मूर्ति की स्थापित करने के लिए न्याय चेतना मंच के द्वारा संघर्षरत थे। आखिर यह संघर्ष सफल हुआ।

      राजद नेता अर्जुन यादव ने कहा कि डॉ अम्वेदकर संविधान के निर्माण के अलावा दलीत वर्ग को सम्मान दिलवाया।

      उन्होंने कहा कि मूर्ति लगाने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना है।

      पूर्व जिप अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि डॉ अम्वेदकरसमाज के  सभी वर्गो के लोगों का ध्यान में रखकर संविधान का निर्माण किया।

      इस मौके पर अरुण चौधरी, कांग्रेस नेता कमाल अहमद, उपेंद्र प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र दास सहीत कई गण्यमान लोग मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!