अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      आजसू ने सड़क से गांव तक दिखाया दम, लिखवाये हजारों पोस्टकार्ड

      ajsu postcard _ ormanjhi  (1)ओरमांझी (मुकेश भारतीय)। शनिवार को आजसू ने ओरमांझी ब्लॉक चौक पर जिप सदस्य सह जिला मोर्चा के अध्यक्ष रीना केरकेट्टा की अध्यक्षता में जन की बात कार्यक्रम के तहत एक महती शिविर लागाकर सीएम के नाम करीब 3000 पोस्टकार्ड लिखवाये। इस पोस्टकार्ड में स्थानीयता के मुद्दे पर सरकार द्वारा झारखंडी स्वभिमान को ठेस पहुंचाने की बात कही गई गई है और उसमें संसोधन की मांग की गई है। इस अभियान के प्रति युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा गया।

      इस मौके पर जिप सदस्य सब आजसू जिला सचिव सरिता देवी, प्रखं आजसू अध्यक्ष दिगम्बर महतो, प्रखंड महिला आजसू अध्यक्ष बबली देवी, वुद्धिजीवी मंच के जिलाउपाध्यक्ष लक्षमीनारायण महतो, प्र्खंड सचिव अनिकेत महतो, प्रखंड सह सचिव दीपक साहु, कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, समाजसेवी संजय तिर्की, तस्लीम अंसारी, राम नंदन महतो, दीलिप महतो, महावीर महतो, महेश प्रजापति, विजय साहु आदि लोग उपस्थित थे।

      इसके पूर्व प्रखंड आजसू अध्यक्ष दिगम्बर महतो , दिलिप महतो, संजय तिर्की राजेश महतो आदि लोगों नें गांव के खेतों में जाकर किसान मजदूरों खास कर महिलाओं के बीच 200 से उपर पोस्टकार्ड लिखवाए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!