अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      आक्रोश दिखाओ-शिक्षा बचाओ महापंचायत में केन्द्रीय मंत्री के यूं बदले सुर

      “केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा बिहार की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई पर शंखनाद करने आए थे ।लेकिन मंत्री के सुर बदले नजर आए। उन्होंने सिर्फ बिहार की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर बात की, लेकिन इसके लिए पहले से जिम्मेदार नीतीश कुमार पर हमला नहीं बोला। जैसा कि पूर्व के कार्यक्रम में करते रहे।”

      KUSHWAHAबिहारशरीफ (प्रमुख संवाददाता)। बिहारशरीफ के टाउन हाल में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से पूर्व निर्धारित “आक्रोश दिखाओं, शिक्षा बचाओ महापंचायत” में शामिल होने पहुँचे केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के सुर आज बदले नजर आए।

      बिहार में बदहाल हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रालोसपा सुप्रीमों के द्वारा पटना के गांधी मैदान में 15 अक्टूबर को आक्रोश दिखाओं शिक्षा बचाओ रैली करने वाले हैं ।

      इसी रैली की सफलता को लेकर केन्द्रीय मंत्री श्री कुशवाहा टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।

      आक्रोश दिखाओं शिक्षा बचाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सर्वप्रथम सीएम नीतीश कुमार को बीजेपी के साथ आने पर बधाई दी। उन्होंने नीतीश कुमार के इस कदम की प्रशंसा की और कहा कि बिहार और केन्द्र मिलकर बिहार की एक नई गाथा लिखेगें।

      हालाँकि केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा बिहार की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई पर शंखनाद करने आए थे ।लेकिन मंत्री के सुर बदले नजर आए। उन्होंने सिर्फ बिहार की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर बात की, लेकिन इसके लिए पहले से जिम्मेदार नीतीश कुमार पर हमला नहीं बोला। जैसा कि पूर्व के कार्यक्रम में करते रहे।

      उन्होंने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है।किसान, गरीब,मजदूर के बच्चों के लिए भी सरकारी शिक्षा मयस्सर नहीं है। पिछले कुछ सालों में शिक्षा के मामले में बिहार की काफी बदनामी हुई है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में  शिक्षकों की अवैध बहाली हो रही है।शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है।

      केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि समय आ गया है बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का।बिहार के गौरवशाली अतीत को फिर से हासिल करना है तो शिक्षा को मजबूत करना होगा । बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है।

      उन्होंने कहा कि छात्रों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उस भविष्य को बचाने के लिए  15 अक्टूबर को गांधी मैदान में आक्रोश दिखाओं शिक्षा बचाओ महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकार का कई बिन्दुओ पर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।उन्होंने आह्वान किया कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा ।

      इसके लिए उन्होंने राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे सभी 15 अक्टूबर को इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

      हालाँकि यह कार्यक्रम आक्रोश दिखाओं शिक्षा बचाओ कार्यक्रम था, लेकिन इस कार्यक्रम में शिक्षा को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रोश नहीं दिखा।

      अब सवाल यही उठता है कि केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा अपने ही गठबंधन के सरकार के खिलाफ कितना आक्रोश दिखा पाते हैं, यह 15 अक्टूबर को ही ज्ञात होगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!