अन्य
    Tuesday, March 19, 2024
    अन्य

      अवैध वसूली मामले में SI सहित 6 पुलिसकर्मी पर DIG की गाज, 5 हुए अरेस्ट

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस द्वारा अवैध वसूली का विडियो वायरल होने के बाद  मुंगेर डीआईजी मनु महराज के आदेश से पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर सहित छह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक कर्मी के चुनाव डियूटी मे चले जाने के कारण तत्काल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

      dig manu mahara j 3उक्त बाबत जानकारी देते हुए एसडीपीओ मंझौल सूर्यदेव कुमार ने बताया अवैध वसूली के वायरल वीडियो के मद्देनजर वरीय अधिकारी के आदेश से सभी दोषी के विरुद्ध चेरिया बरियारपुर थाना मे कांड संख्या 71/19 के तहत् प्राथमिकी दर्ज कर अधिकारी सहित पांच पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

      गिरफ्तार आरोपियों में सब इंस्पेक्टर मुरलीधर सिंह सहित सिपाही सह चालक नीरज कुमार,सिपाही ललन सिंह,सिपाही रामकिशोर सिंह एवं रामबिलास सिंह हैं। जबकि एक सिपाही बाल्मीकि झा के चुनाव डियूटी मे चले जाने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

      उन्होंने बताया वायरल विडियो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मेहदा शाहपुर पंचायत के बसौना मोड़ के निकट का बताया जा रहा है। जहां पर एस एच 55 से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली करते हुए विडियो वायरल हुआ है।

      dig manu mahara j 2

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!