रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया में धनबाद के तथाकथित अधिवक्ता वीरेन्द्र नाथ महतो द्वारा कुर्मियों को एसटी का दर्जा दिए जाने सूचना को फर्जी बताया है।
श्री अर्जुन मुंडा ने अपने फेसबुक पेज पर साफ तौर पर लिखा है कि सोशल मीडिया में धनबाद के कोई तथाकथित अधिवक्ता वीरेन्द्र नाथ महतो द्वारा एक फर्जी खबर चलायी जा रही है। ये खबर बिल्कुल फर्जी है। न तो मैं उनसे शपथ ग्रहण से पूर्व और न बाद में मिला हूँ।ऐसे भ्रामक खबरों से जनता को सचेत रहना चाहिए।
जबकि धनबाद के एक अधिवक्ता वीरेन्द्र नाथ महतो ने दावा किया था कि अर्जुन मुंडा ने उनके साथ आये एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व कुड़मियों को एसटी का दर्जा मिलेगा। अन्यथा वे उनके बीच वोट मांगने नहीं जाएंगे।