अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      अरवल जिला समाहरणालय में चल रही है विवादों में घिरे ‘परिहार सेवा संस्थान’

      “दिल्ली, बिहार एवं झारखंड में है इस ‘स्वंयसेवी संस्था’ की शाखाएं! मुजफ्फरपुर अल्पावास गृह कांड के बाद यह संस्था भी है सवालों के घेरे में! अरवल समाहरणालय में चल रहा प्रज्ञा भारती की संस्था ‘परिहार सेवा संस्थान’!   पूर्व एमएलसी संजय झा के पीए उदय झा की पत्नी हैं इस संस्था की सचिव!”

      पटना (विनायक विजेता)। बिहार में स्वयं सेवी संस्थाओं की आड़ में कैसा-कैसा धिनौना खेल हो रहा है यह तो मुजफ्फरपुर के अल्पवास गृह मामले के बाद जग जाहिर हो गया।bihar ngo scame pragya bharti2

      अब एक और संस्था सवालो के घेरे में है। वह संस्था है मधुबनी में संचालित ‘परिहार सेवा संस्थान’ जो  यहां ‘बालिका गृह’ का भी संचालन करती है। यह संस्था सुर्खियों में तब आयी, जब मुजफ्फरपुर कांड के बाद वहां के अल्पावास गृह में रहने वाली एक पीड़ित लड़की सहित 14 बालिकाओं को इस  बालिका गृह में सरकार ने शिफ्ट किया था।।

      पर ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ वह चश्मदीद पीड़ित बालिका  इस ‘बालिका गृह’ से रहस्मय ढंग से गायब हो गई। इस मामले को तूल पकड़ने के बाद ‘परिहार सेवा संस्थान’ की सचिव प्रज्ञा भारती ने यह बयान दिया कि उनके एनजीओ में ही पूर्व में जुड़े अमरेश श्रीवास्तव उनकी संस्था को बदनाम करने की साजिश कर रहा है।bihar ngo scame pragya bharti

      गौरतलब है कि प्रज्ञा भारती पूर्व एमएलसी संजय कुमार झा के नीजी सचिव उदय झा की धर्मपत्नी हैं। जब प्रज्ञा भारती की संस्था ‘परिहार सेवा संस्थान’ के बारे में तहकीकात शुरु की तो कई चौकाने वाले सत्य सामने आए।

      बिहार और झारखंड में 40 प्रखंड व 700 गांवों में समाज सेवा का दावा करने वाली इस संस्था के बारे में यह चौकाने वाली जानकारी मिली की इस संस्था एक कार्यालय अरवल के समाहरणालय में है। 

      ‘परिहार सेवा संस्थान’ नाम की यह संस्था, जिस संस्था में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जा चुके हैं। सोसाईटी रजिस्ट्रेशन एक्ट- 1960 के तहत निबंधित है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-  881/200292003 है।

      bihar ngo scame1सनद रहे कि कोई भी नीजी स्वंयसेवी संस्था का कार्यालय किसी सरकारी दफ्तर में नहीं हो सकता।

      इस संस्था द्वारा नेट पर दी गई जानकारी में अरवल के समाहरणालय में जहां अपना दफ्तर बताया गया, वहीं ‘सरकारी लोगो (प्रतीक चिन्ह) का भी प्रयोग किया गया है।

      सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि ‘परिहार सेवा संस्थान’ के अरवल कार्यालय का जो फोन नंबर-9771468002 दिया है वह भी गलत है। वास्तव में यह नंबर अरवल समाहरणालय में चलन वाली ‘महिला हेल्प लाईन’ की प्रोजेक्ट मैनेजर शिंपू कुमारी का है।

      अब सवाल यह है कि प्रज्ञा भारती किस मकसद या उद्देश्य से अपनी संस्था के कार्यालय के अरवल का पता और फोन नंबर नेट पर गलत डाला है। अब यह भी गांभीर जांच का विषय है।

      परिहार सेवा संस्थान का एक मुख्य कार्यालय ए-17, बिरला कॉलोनी पटना में भी स्थित है जबकि इसका एनसीआर कार्यालय सिद्दार्थ बिहार, गाजियाबाद में स्थित बताया गया है।bihar ngo scame pragya bharti1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!