अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      अब रांची के अरसंडे में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 और हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगों की आत्महत्या को लोग अभी भूल भी नहीं पाये थे कि सोमवार को रांची के कांके थाना क्षेत्र के बोडेया इलाके में एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली।

      ranchi suside arsandeहालांकि अभी  मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

      जानकारी के अनुसार गोदरेज कंपनी में काम करनेवाले दीपक झा अपने परिवार के साथ कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया कोल्ड स्टोरेज के पास रहते थे।ranchi suside arsande 1

      बताया जाता है कि सोमवार को जब घर का काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दे दी।

      पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया, तो कमरे में दीपक, उनकी पत्नी, दीपक के माता-पिता और बच्चे का शव पड़ा था।

      पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

      इसमें पांच ने जहर खाकर आत्महत्या की। वहीं दो ने फांसी लगायी है। पुलिस को अभी सुसाइड नोट भी हाथ नहीं लगा है। पूरे घर की तलाशी ली जा रही है।

      रांची एसएसपी अनीश कुमार गुप्ता के अनुसार मृतक का परिवार कर्ज में डूबा था। मृत लोगों में दो बच्चे हैं।

      ranchi suside arsande3

      इनमें एक बच्ची की उम्र 4-5 साल, जबकि बेटे की उम्र एक साल से कुछ ज्यादा है। फॉरेंसिक लैब की टीम को भी बुलाया गया है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

      बकौल एसएसपी, प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला दिख रहा है। फॉरेंसिक साइंस की टीम के आने के बाद पता चलेगा कि इनकी मौत कैसे हुई।

      हालांकि, एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बाकी लोग बिस्तर पर पड़े थे।

      मकान मालिक ने बताया कि भागलपुर के रहने वाले दीपक झा और उसका परिवार कर्ज में डूबा था। कई महीने से उनका किराया भी नहीं दिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!