अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      अब ग्राम प्रधानों को मिलेगा प्रतिमाह एक हजार रुपए का मानदेय

      “इस समारोह मेंअतिथियों द्वारा ग्राम प्रधानों को एक हजार रुपए का चेक दिया गया। अब हर महीने ग्राम प्रधानों का मानदेय के के रूप में 1000 रुपए मिले मिलेगा….”

      ओरमांझी। रांची जिला के ग्राम प्रधान ग्राम सभा के प्रधान मानकी मुंडा डाकुवा पड़हा राजा को नए साल आने से पहले झारखंड सरकार द्वारा मान एवं सम्मान देने के लिए जिला स्तरीय परस्पर संवाद कार्यक्रम 24 दिसंबर को माउंट कार्मेल स्कूल सभागार में आयोजित किया गया।

      समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार में खाद एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री सरयू राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद रामटहल चौधरी, खिजरी विधायक राम कुमार पाहन, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर आदि उपस्थित थे। समारोह का उद्घाटन अतिथियों स्वागत फूलों का गुलदस्ता एवं  दीप प्रज्वलित कर के किया गया

      3 1बोले मंत्री सरयु रायः समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में झारखंड सरकार के मंत्री रघुवर दास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों मानकी डाकुआ पड़हा राजा को जो मान सम्मान पहले मिलना चाहिए था, वह आज मिल रहा है। देर सबेर ही इन लोगों को वह मान सम्मान तो मिला।

      मंत्री ने कहा कि ग्राम सभा सरकार की सशक्त कड़ी है। गांव के विकास के लिए आगे आकर सभी की जरूरत को पूरा करना होगा। संविधान ने जो अधिकार आप लोगों को दिया है। कोई छीन नहीं सकता। गांव के बदलाव में अपना अहम भागीदारी निभाए।

      अधिकारों को पाने के लिए नीचे स्तर से ऊपर जाने की बात करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि अपने अधिकारों को पाने के लिए जुझारू बनना होगा। उन्होंने राशन कार्ड काटे जाने पर लोगों को बताया कि जरूरतमंद लोगों की कार्ड बने, इसलिए राशन का काट- छांट सरकार द्वारा  किया जा रहा हैं

      5 1

      बोले सांसद रामटहल चौधरीः  स्थानीय सांसद रामटहल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि न राज सभा ना लोक सभा, सबसे बड़ा ग्राम सभा है। ग्राम सभा को सशक्त बनाकर  गांव के लोगों का विकास करना आप सब का दायित्व है। गांव में बैठकर लोगों के समस्याओं को दूर करना एवं विकास के लिए पहल करना ही सबसे बड़ा कार्य है

      बोले विधायक रामकुमार पाहनः स्थानीय खिजरी विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि  कोई सरकार इन लोगों की सुध सुनने के लिए तैयार नहीं थी। सिर्फ रघुवर सरकार ने  इसकी पहल करके लोगों को मान और सम्मान देने का काम किया है।

      ग्राम प्रधानों को कहा कि सरकार द्वारा चल रहे योजनाओं को जांच पड़ताल करने एवं पारदर्शिता लाने में भागीदारी दिखाएं। गांव के निचले स्तर को आप लोगों से लाभ दिलाएं।

      बोली विधायक गंगोत्री कुजूरः मांडर के विधायक गंगोत्री कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सभा का अहम रोल होता है।

      1 1समारोह में अतिथियों द्वारा ग्राम प्रधानों को एक हजार रुपए का चेक दिया गया अब हर महीने ग्राम प्रधानों का मानदेय के के रूप में 1000 रुपए मिले मिलेगा।

      समारोह में ग्राम प्रधानों ने भी अपने बात रखते हुए कहा कि ग्राम सभा के जो अधिकार हमें मिले हैं, उसका कदर होना चाहिए।

      समारोह में मुख्य रूप से रांची जिला एसी अंजनी कुमार मिश्रा, ओरमांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप, ओरमांझी अंचलाधिकारी राजेश कुमार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बालक पाहन, रमेश उरांव, प्रेमनाथ मुंडा, गोपाल सिंह, मानकी शाही समेत जिला के सभी प्रखंडों के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!