अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      अफसरशाही और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं नालंदा डीएम

      नालंदा डीएम अफसरशाही और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं। वे सरकारी मोबाइल पर जन समस्या की शिकायत करने वालों का नबंर ब्लॉक करने में माहिर हैं। वे सुदूर ग्रामीण जनता को मिलने का समय 5 से 6 बजे देते  हैं…”

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले में अफसरशाही रवैया, जन समस्या विरोधी कार्य करने, सत्ता पक्ष को मदद करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाते हुए गुरुवार को अस्पताल चौराहा पर जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम का पूतला फूंका।

      युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयशंकर कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय धनेश्वर घाट से प्रदर्शन करते हास्पिटल चौक पहुंचे और पुतला दहन किया।

      इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता मुन्ना पाण्डेय ने कहा कि डीएम का अफसरशाही चरम पर है। डीएम के सरकारी मोबाइल पर जन समस्या की शिकायत करने वालों का मोबाइल ब्लॉक कर दिया जाता है। सुदूर ग्रामीण जनता को मिलने का समय 5 से 6 बजे दिया जाता है। ऐसे में देर देहात से आये लोग समस्या सुनाए बिना ही वापस लौट जाते हैं।

       उन्होंने कहा कि डीएम खुलेआम सत्ता पक्ष के लोगों को मदद करने के लिए बैठे हैं। साथ ही भ्रष्टाचार का भी बढ़ावा दे रहे हैं।

      जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि डीएम अफसरशाही और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं। इसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

      पुतला दहन में उपाध्यक्ष रानी देवी, जेड इस्लाम, उषा देवी, फव्वाद अंसारी, ई. अश्विनी गौरव, रंजीत कुमार राजा, राजेश्वर प्रसाद, राजीव कुमार, नरेन्द्र शाही, फणीश्वर नाथ रेणु, बुन्देला यादव, मो. इम्तियाज, मो. बाबर, संतोष कुमार, सुभाष यादव, चांदो सिंह, अरुण पाण्डेय, मो. महबूब आलम आदि शामिल थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!