अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      अनंत सिंह के कट्टर पड़ोसी दुश्मन के घर का ही निकला AK 47 वायरल वीडियो

      बिहार सरकार के कबीना मंत्री नीरज कुमार ने विवेका पहलवान की तारीफ में कसीदे गढते हुए उन्हें बिहार केसरी की उपाधि दी थी। दरअसल दो दो AK-47 लहराते जो वीडियो वायरल हुआ है वो कमरा विवेका पहलवान का होने की बात उजागर हो गया। उसी कमरे में बैठकर विवेका पहलवान मीडिया और लोगों से बात करते रहे……….……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क।  एक साथ दो AK-47 लहराने वाले युवक का पर्दाफाश हो गया है। वायरल वीडियो अनंत सिंह के कट्टर विरोधी विवेका पहलवान के घर का है। AK-47 लहराने वाले युवक विवेका पहलवान के निकट रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।

      ANANT SINGH VIVEKA PAHALWAN AK 47 1पटना एसएसपी ने बाढ़ पुलिस को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष बाढ़ और थानाध्यक्ष मोकामा की संयुक्त टीम इस मामले की जांच करेगी।

      ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्र ने कहा कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज होगी। वायरल वीडियो के आधार पर फिलहाल पुलिस तीनों युवक को दबोचने के लिए छापामारी कर रही है।

      ये वही विवेका पहलवान है, जो लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू उम्मीदवार ललन सिंह की सभा का मुख्य आयोजक था।

      कुख्यात विवेका पहलवान की पहचान अनंत सिंह का पड़ोसी और कट्टर दुश्मन के तौर पर रही है। विवेका पहलवान और अनंत सिंह के बीच हुई खूनी जंग में कई लाशें गिरी हैं।ANANT SINGH VIVEKA PAHALWAN AK 47 2

      लोकसभा चुनाव में विवेका पहलवान मुंगेर से जदयू के उम्मीदवार ललन सिंह का करीबी सहयोगी था। अनंत सिंह के गांव लदमा गांव में ललन सिंह ने जो सभा की थी, विवेका पहलवान उसका मुख्य आयोजक था।

       बता दें कि विवेका पहलवान और अनंत सिंह का नदवां गांव में घर सटा हुआ है। अनंत सिंह ने भी अपनी जारी किए हुए वीडियो में कहा था कि विवेका पहलवान के परिवार और कुछ नेताओं ने मिलकर साजिश के तहत एके-47 मामले में फंसाया है।

      अनंत सिंह अपने पिछले वीडियो में कह रहे थे कि वो कितने सालों तक गांव नहीं गए हैं और विवेका पहलवान का परिवार वहीं रहता है और उसका भतीजा इस साजिश में संलिप्त है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!