अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      अंतरराष्ट्रीय कायस्थ एकता परिवार की नवगठित महिला संगठन बनी मिसाल

      बिहार के किसी जिले में महिला कायस्थ संगठन का गठन उन लोगों के लिए नजीर बनेगा, जो वातानुकूलित बंद कमरों में बैठ समाज को दिशा प्रदान का स्वांग रचते हैं। किसी भी समाज में बगैर महिलाओं की भागीदारी के समाज के विकास के बारे में सोचा नही जा सकता।  इस मामले में नवादा के कायस्थ संगठन की पहल की सराहना हो रही है।“

      नवादा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। कायस्थ समाज में अब तक की जो धारणा रही है, उसके अनुसार समाज में संगठन का महत्व नहीं रहा है। जाति के नाम पर समाज के लोगों ने एक दूसरे की टांग खिंचाई ही करते रहे हैं। इसी का परिणाम रहा है कि ‘एकता ही बल है’ के सिद्धांत पर विश्वास रखने वालों ने इस समाज को हमेशा कमजोर समझा। लेकिन अब समाज के लोग भी एकता के महत्व को समझने लगें हैं, तभी तो बिहार के नवादा जिला में महिलाओं ने संगठन का गठन कर एकता का नजीर समाज के पुरूषों के सामने पेश की है।

      nawada kayasth woman news 3बिहार के नवादा जिला में “अंतरराष्ट्रीय कायस्थ एकता परिवार” के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नवादा महिला जिला अध्यक्ष समेत कई पदों का चुनाव किया गया।

      नवादा के सिन्हा भवन में संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अर्चना सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय कायस्थ एकता परिवार का महिला जिलाध्यक्ष चुना गया।

      इसके अलावा माधुरी सिन्हा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पम्मी सिन्हा को उपाध्यक्ष, प्रगति श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, नीता सिन्हा को सह संगठन मंत्री, प्रगति सिन्हा को महासचिव, अंजू कुमारी को सह सचिव, लीना सिन्हा को प्रभारी मंत्री तथा सुजाता वर्मा को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया।

      बैठक में सर्वसम्मति से निर्वाचित सभी महिला पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई दी तथा उनके द्वारा समाज की महिलाओं को बड़ी संख्या में संगठन में शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

      बैठक में सदस्यों ने राष्ट्रीय कायस्थ एकता परिवार परिवार को संगठित कर सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास पर जोर देने को लेकर चर्चा की।nawada kayasth woman news 1

      सदस्यों ने कहा कि जो इस समाज को कमजोर और अल्पसंख्यक मानते हैं उनकी गलतफहमियों को जवाब देने की जरूरत है।संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को संगठन के प्रति जागरूक करना है।

      वक्ताओं ने कहा कि नवादा में प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही जिला में भी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। नवादा में पहली बार महिला संगठन का विस्तार किया गया है।

      इस बैठक में शैलेष कुमार, प्रियशंकर प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, रवि सिन्हा, संतोष सिन्हा, रितेश सिन्हा, खुशबू सिन्हा, गीतिका सिन्हा, स्निग्ध कुमारी, ज्योत्सना सिन्हा, राजकुमार, राजीव सिन्हा, मनोज सिन्हा तथा अनूप सिन्हा समेत बड़ी संख्या में नवादा के चित्रांश परिवार के लोग शामिल हुए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!