अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      अंततः विदा हुये रजनीश कुमार, मुकेश कुमार ने संभाला बीडीओ पद

      ओरमांझी। पिछले 4 वर्षों से पदास्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार शुक्रवार को ओरमांझी से विदा हो गये। उनके स्थान पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के श्री मुकेश कुमार अपना पदभार ग्रहण कर लिये।

      इस मौके पर प्रखंड-अंचल के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक समारोह का भी आयोजन किया। जिसमें अंचलाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड प्रमुख शिवचरण करमाली, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी माला कुमारी सिन्हा, उप प्रमुख जयगोविंद साहू आदि शामिल हुये।

      उल्लेखनीय है कि रजनीश कुमार पिछले 4 वर्षों से ओरमांझी के बीडीओ पद पर जमे थे। पिछले माह उनका स्थानान्तरण लोहरदगा के कुड़ू ब्लॉक हो गया था लेकिन वे हरेक बार की भांति इस बार भी यहीं जमे रहने की जुगत भिड़ाये थे। सत्तारुढ़ दल के एक खास नेता के बल खूब पैरवी कर रहे थे। लेकिन इस बार उनकी कहीं एक न सुनी गई।

      रजनीश कुमार का संबंध रांची के एक प्रतिष्ठित दैनिक अखबार से रहा है। कहते हैं कि उस अखबार में कभी वे पार्ट टाईमर थे। उस अखबार के रौब का वे हमेशा लाभ उठा जाते थे लेकिन इस बार आला प्रशासन के सामने उस अखबार की पहुंच भी फीकी पड़ गई।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!