अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      ?सरकार आए, फिर बहार आई……???

      राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के सीएम अपने 3 दिवसीय प्रवास के लिए नालंदा के अंतर्राष्ट्रीय प्रयटन नगरी राजगीर पहुंच गए हैं। उनका यह आगमन पूर्व निर्धारित है।

      सीएम के आगमन से एक बार फिर राजगीर के लोग काफी खुश हैं। उन्हें फिर 3 दिनों के लिए समस्याओं से राहत मिली है। यत्र-तत्र बिखरे कूड़ा-कर्कट, गंदगी आदि साफ किए जा रहे हैं। सीएम की नाक तक दुर्गंध को रोकने के लिए ब्लीचींग पावडर का छिड़काव किया जा रहा है।

      सड़क तक रंग-रोगन से प्रफुल्लित है। यत्र-तत्र प्रमुख मार्गों पर मच्छर भगाने के लिए फागिंग किया जा रहा है। मुख्य मार्गों किनारे तरह-तरह के लाइट-बल्व लगा कर रौशन किया जा रहा है। पानी की व्यवस्था की जा रही है। नल की टूटी टोटिंया बदले जा रहे हैं। चापाकलों की रिपेरिंग की जा रही है।

      पुलिस-प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त दिख रहा है। सीएम को किसी तरह का खलल न मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आम जनता उन तक किसी समस्या की बाबत पर न मार सके, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मीडिया वालों की भी नो इंट्री लागू है।

      आईए तस्वीरों में देखिए… अभी-अभी समाचार लेखन-प्रेषण तक कैसे पूरा नगर पंचायत और प्रशासनिक अमला जी जान से रात अंधेरे अपने कर्त्वय पालन में जुटें हैं….इसे आप तीन दिन की चांदनी, फिर वहीं अंधेरी रात सी नई उक्ति गढ़ सकते हैं…….CM NITISH IN RAJGIR 3 CM NITISH IN RAJGIR 7 CM NITISH IN RAJGIR 6 CM NITISH IN RAJGIR 5 CM NITISH IN RAJGIR 1 1 CM NITISH IN RAJGIR 4 CM NITISH IN RAJGIR 9 CM NITISH IN RAJGIR 10 CM NITISH IN RAJGIR 11 CM NITISH IN RAJGIR 12 CM NITISH IN RAJGIR 8 1

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!