अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      हाईस्कूल ऑडिटोरियम के लिए पार्षद डॉ. रणबीर नंदन ने दिए 15 लाख

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। पटना जिले के खुशरूपुर प्रखंड में प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा महादेव उच्च विद्यालय में बुधवार को महिला सुरक्षा एवं संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

      इस दौरान मुख्य अतिथि जदयू के विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन ने स्कूल में ऑडिटोरियम बनवाने के लिए अपने विधान पार्षद निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

      उन्होंने कहा कि स्कूल का ऑडिटोरियम बच्चों के विकास के लिए बहुआयामी उपयोग में आ सकेगा। साथ ही स्कूल के प्रशासन को विधान पार्षद ने यह भी कहा कि वे जरूरतों को सूचीबद्ध करें, सबके लिए प्रयास होगा। मुख्यमंत्री का निर्देश स्पष्ट है कि किसी भी विकास कार्य के लिए फंड की बाधा नहीं आएगी।

      डॉ. नंदन ने स्कूल में महिला सुरक्षा और संरक्षण के बारे में बात करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित करने से जरूरी उन्हें सशक्त बनाना है। बिहार की बच्चियों का यह सौभाग्य है कि उन्हें नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसके महिला सशक्तिकरण के मॉडल को पूरा देश अपना रहा है।

      बिहार में मुख्यमंत्री ने पुलिस बहाली में 35 फीसदी और स्थानीय निकाय चुनावों में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की तो पूरे देश में इस सफल मॉडल की चर्चा शुरू की।

      विधान पार्षद ने कहा कि जिस माता सीता के जन्मस्थान का धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व होते हुए भी बहुत प्रचार नहीं हो सका था। मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी में जानकी सर्किट के निर्माण को शुरू कराया। 

      मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि महिलाओं को सशक्त बना देने के बाद उन्हें किसी की आवश्यकता नहीं है, देश और समाज का विकास स्वतः हो जाएगा। बिहार में लड़की के जन्म से लेकर पालन-पोषण, शिक्षा और शादी तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत बिहार सरकार 54 हजार रुपए देती है।

      इस दौरान स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र देव कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नारायण चौबे, भाजपा नेत्री अर्चना राय, जदयू के कमाल परवेज, जदयू किसान प्रकोष्ठ के महासचिव राजा राम सिंह, कलमजीवी प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष धीरज सिन्हा, भगवान यादव सहित जदयू व भाजपा के नेता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।    

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!