अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      हजारीबागः गांधी जी की 72 साल पुरानी प्रतिमा यूं तोड़ी, भारी आक्रोश

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। झारखंड की राजधानी रांची से करीब 90 किलोमीटर दूर  अवस्थित हजारीबाग जिला शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

      शहर के कुम्हार टोली पार नाला वार्ड नंबर 24 में महात्मा गांधी के स्मारक स्थल पर बापू की यह प्रतिमा लगी थी, जिसे शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। इससे इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।

      हजारीबाग सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।GANDHI HAZARIBAG 1

      लोगों का कहना है कि 8 फरवरी की शाम को बापू की प्रतिमा को खंडित किया गया है। गांधीजी के स्मारक के रूप में 2 फरवरी, 1948 को बापू की यह प्रतिमा स्थापित की गयी थी।

      गांधी स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने सदर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है। स्थानीय लोग प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

      सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

      वहीं, गांधी स्मारक समिति के लोगों का आरोप है कि थाना की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जांच के लिए पैंथर की टीम को भेजा गया था। इसके बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!