अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      सुल्तानगंज-बाबाधाम हाईवे पर कई वाहनों में भारी लूटपाट

      “इनमें से कई वाहनों पर सवार होकर यात्री बाबाधाम जा रहे थे, जबकि कुछ लोकल सवारी वाहन….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बांका जिला अंतर्गत सुल्तानगंज-बाबाधाम हाईवे पर सुईया थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के आसपास भीषण लूटपाट की खबर है। खबरों के अनुसार कई वाहनों के दर्जनों यात्री अपराधियों द्वारा लूट लिए गए।

      loot 2

      जानकारी के अनुसार सुईया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घटना देर रात की है। लूट के शिकार हुए करीब एक दर्जन यात्री देर रात बेलहर थाना भी पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।

      लोगों ने बताया कि अपराधी हथियारों से लैस थे। उन्होंने रास्ता रोककर कई वाहनों के यात्रियों के साथ लूटपाट की।

      स्थानीय सूत्रों ने बताया कि एक वाहन पर सवार होकर यात्री मुंडन संस्कार हेतु बाबाधाम जा रहे थे। सबसे पहले अपराधियों ने मार्ग रोक कर उन्हें लूटा। दो वाहन गया जिला अंतर्गत गुरारू से चले थे, जिन पर अनेक यात्री सवार थे। वे भी बाबा धाम जा रहे थे। हालांकि वे लूट का शिकार होने से किसी तरह बच गए।

      खबरों के अनुसार एक वाहन पर 22 यात्री सवार होकर बाबाधाम जा रहे थे। अपराधियों ने उन्हें भी लूट लिया।

      अपराधियों ने कुल कितने वाहन लुटे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कितनी राशि या संपत्ति लूटी गई, यह भी पता नहीं चल पाया है। कुछ यात्रियों के साथ मारपीट किए जाने की भी खबर है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

      सूचना मिलने पर पुलिस देर रात मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के पहुंचने के पहले ही अपराधियों के लूटपाट कर फरार हो जाने की खबर है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!