अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      साहब का फरमान- देसी मुर्गा लाओ, नहीं तो ऑफिस मत आना

      “साहब अपने कर्मचारियों से देसी मुर्गा मांगते हैं, कर्मचारी द्वारा उनके आदेश का पालन नहीं करने पर उसे नौकरी से निकालने का नोटिश भी दे दिया है। भला ऐसे अफसरों से राज्य का विकास कैसे संभव हो सकता है…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (वीरेन्द्र मंडल)। घाटशिला के चाकुलिया प्रखंड के बीडीओ लेख राज नाग का कंप्यूटर ऑपरेटर विक्रम उपाध्याय से देसी मुर्गा मंगवाने का ऑडियो लीक हुआ है।

      ऑडियो में बीडीओ कंप्यूटर ऑपरेटर को मुर्गा लाने का आदेश दे रहे हैं और नहीं लाने पर नौकरी से छुट्टी करने का धमकी दे रहे हैं। बीडीओ को कम्प्यूटर ऑपरेटर से मुफ्त में एक देसी मुर्गा हर दिन चाहिए और मुर्गा लाने की जवाबदेही प्रखंड के कर्मचारियों की है।

      मुर्गा नहीं देने पर कर्मचारी को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। बीडीओ कार्यालय के अनुबंधकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर विक्रम उपाध्याय के साथ यह बातचीत का ऑडियो क्लिप 20 जून के बताया जा रहा है।

      कम्प्यूटर ऑपरेटर विक्रम ने हर दिन बीडीओ के मुर्गा लाने का विरोध किया। जिसके बाद उसे नौकरी से हटाने का फरमान निकाला गया है। ऑडियो क्लीप में बीडीओ विक्रम को यह भी कह रहे हैं कि जिस दिन तुम ऑफिस नहीं आते हो, उस दिन दफ्तर के अन्य कर्मचारी पांडेय जी, खोखन भी मुर्गा लाता है।

      कम्प्यूटर आपरेटर बिक्रम उपाध्याय ने कहा कि बीडीओ लेखराज नाग ने घरेलू सामान बाजार से मांगते थे। इसके लिए कभी पैसा देते थे, तो कभी कम पैसा देते थे। सामान नहीं लाने से हाजरी भी काट दिया जाता था। फिलहाल इस वायरल ऑडियो क्लिप का पुष्टि नहीं हुआ है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!