अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      सड़क हादसे में दैनिक जागरण के पत्रकार शुशील पांडेय पुत्र समेत घायल, पटना पारस अस्पताल में भर्ती

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल नगर निवासी पत्रकार शुशील पांडेय एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। फिलहाल उनका ईलाज राजधानी पटना स्थित पारस अस्पताल में चल रहा है। हालांकि उन्हें शारीरिक रुप से गंभीर चोटें आई है। लेकिन चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

      jounalist hadsaशुशील पांडेय इन दिनों हिलसा अनुमंडल क्षेत्र से पटना से प्रकाशित हिन्दी दैनिक जागरण के लिये समाचार संकलन, लेखन एवं संप्रेषण के कार्य कर रहे हैं। उनके हादसे की खबर सुनते ही हिलसा एसडीओ सृृृष्टि राज सिन्हा एवं कई पत्रकार समेत उनके परिचित शुभचिंतक पारस अस्पताल पहुंच चुके हैं।

      बताया जाता है कि नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ से हिलसा लौटने के दौरान एनएच-33 मार्ग पर 17 नबंर के पास सामने से आ रही एक ट्रक से बचने के क्रम में उनकी बाईक एक भैंस से जा टकराई, इससे वे गिर पड़े और गंभीर रुप से घायल हो गये। बाइक पर उनके साथ  उनका 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार भी सवार थे। जिन्हें भी चोटें आई है।

      इस हादसे के बाद शुशील पांडेय को तत्काल बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुये पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल शुशील पांडेय का ईलाज पटना पारस अस्पताल में चल रहा है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!