अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      वेशर्मी की हदः बोले कृषि मंत्री- कांग्रेस नेत्री के आरोप बेबुनियाद

      “हम यज्ञ में शामिल होने गए थे, तभी विपक्षी दल द्वारा प्रायोजित सैकड़ों की भीड़ में एक महिला और एक पुरुष आये और उनका कॉलर पकड़ लिया….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड सरकार के मंत्री रणधीर सिंह ने खुद पर लगे आरोप पर चुप्पी तोड़ते हुए जामताड़ा के सारठ की जिप सदस्य पिंकी द्वारा कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया यज्ञ मैदान में हुई घटना पर मंत्री रणधीर सिंह ने राजनीतिक साज़िश बताते हुए बदनाम करने की बात कही है।

      गौरतलब है कि मंत्री रणधीर सिंह पर बदतमीजी करने और मारपीट करने का है मामला करमाटांड़ थाना में कांग्रेसी नेत्री पिंकी कुमारी ने दर्ज कराया है। वहीं मंत्री ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि आरोप निराधार है।

      उन्होंने बताया कि हम यज्ञ में शामिल होने गए थे, तभी विपक्षी दल द्वारा प्रायोजित सैकड़ों की भीड़ में एक महिला और एक पुरुष आये और उनका कॉलर पकड़ लिया।

      मंत्री ने बताया कि उनकी सुरक्षा में लगे स्पेशल ब्रांच के एक जवान और सुरक्षा गार्ड ने बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी उस महिला और उसके सहयोगी ने मारपीट किया।

      मंत्री ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबराए हुए हैं और चुनावी मौसम में बदनाम करने की उनकी यह साजिश है।

      मंत्री ने कहा कि हम और हमारे सुरक्षाकर्मी मार खाए, लेकिन हमने महिला होने के नाते हाथ तक नहीं उठाया। पूरे प्रकरण को यह बिरोधी दल का साजिश करार दिया।

      बोले झारखंड सरकार के मंत्री रणधीर सिंह….

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!