अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      रेप के बाद युवती को जिंदा जलाया, अधजली शव लिए जांच में जुटी पुलिस

      “रेप से पहले  युवती के मुंह में कपड़ा डाल दिया। फिर वारदात को अंजाम देने के बाद उसे जिंदा जला दिया……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। लोहरदगा जिले में बढ़ते अपराध ग्राफ के बीच रेप के बाद एक युवती को जिंदा जलाने का खबर प्रकाश में आया है। पुलिस को बीते 15 जनवरी को सदर थाने के ईटा गांव के यहां ग्रामीण हाट के बगल में झाड़ी से एक युवती की अधजली शव मिली है।

      प्रथम दृष्टया यह मामला रेप के बाद जलाने का लगता है। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी है। वैसे जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी। यहां लगातार तीसरे दिन शव मिलने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

      rapeलोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के ग्रामीण हाट के बगल में झाड़ी से पुलिस को एक युवती की शव मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस इस मामले में दो तरह की आशंका जता रही है।

      उसका कहना है कि घटना स्थल पर युवती से दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गर्ई होगी। ऐसा भी हो सकता है कि दुष्कर्म और हत्या कहीं और की गई होगी। साक्ष्य मिटाने के लिए सुनसान जगह देखकर शव को यहां फेंका गया हो।

      इलाके में किसी लड़की के लापता होने का मामला दर्ज नहीं होने से पुलिस को जांच में दिक्कत हो रही है। शव को देखने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने संबंधित चिकित्सकीय पहलू भी उन्होंने पुलिस के समक्ष बातचीत में रखी।

      डॉक्टर ने बताया कि‍ आग लगने के बाद मुंह से जीभ बाहर आ जाता है, लेकिन कपड़ा डाल देने के बाद जलने के कारण प्रेशर से कपड़ा मुंह के बाहर निकल गया है।

      जिले में लगातार दूसरे दिन युवती की शव मिली है। 14 जनवरी को बगड़ु थाना क्षेत्र में अर्धनग्न हालत में लगभग 25 साल की युवती की शव मिला था। उस युवती के सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था। यह कदम साक्ष्य मिटाने के लिए उठाया गया।

       दोनों ही मामलों में दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस दोनों मामलों को सुलझाने में लगी है। 13 जनवरी को भी एक युवक का शव बरामद किया गया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!