अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      रुपहले पर्दे पर दिखेगी नालंदा की बेटी साक्षी

      “ पिछले  एक वर्षों के अंतराल में साक्षी की 10 एल्बम रिलीज हुई है, जिसे न केवल अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, बल्कि सभी में नृत्य भी किया है……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (दीपक विश्वकर्मा)। राजगीर के हसीन वादियों में पाण्डु  पोखर और पहाड़ियों तलहटी में सम्पन्न  हो गया। सावन के तीन भक्ति गीतों की शूटिंग राजगीर में हुई जबकि अन्य गीतों की पटना में।

      साक्षी फिल्म्स के  निर्माता अनिल सिंह ने बताया कि अब जल्द ही साक्षी उनकी आने वाली नई फिल्म गोरिया रे में मुख्य नायिका के रूप में दिखेगी। जिसकी पटकथा लिखी जा चुक है।shakshi 3

      बता दें कि अनिल सिंह एकंगर सराय प्रखंड के रक्सा  गांव के रहने वाले हैं। अब तक इन्होंने बड़े बैनर के कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह से लेकर कई कलाकारों ने उन्होंने मंच दिया है।

       यह एल्बम  इस बार  सावन  के महीने में धमाल जरूर मचाएगा। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में लोग भोजपुरी एल्बम की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, जो समाज में एक अच्छा संदेश नहीं दे पाता है। ऐसे परिवेश में यह भक्ति एल्बम लोगों के मन को न केवल शांति प्रदान करेगा, बल्कि वातावरण को भक्तिमय बना देगा।

      राजगीर आई साक्षी का मानना है कि पाण्डु पोखर एक अच्छा लोकेशन है। यहां लोगों को आना चाहिए और एल्बम हो या फिर फ़िल्म  उसकी शूटिंग करनी चाहिए।shakshi 1

      वहीं बीजेपी नेत्री मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रानी सिंह का भी मानना है कि राजगीर का यह लोकेशन काफी सुंदर है।

      पांडू पोखर के प्रबंधक प्रभाष साहू का कहना है कि हाल के दिनों में उनके पांडू पोखर के भीतर प्रोफाइल के साथ साथ कई तरह की शूटिंग की गई है और यह आज एल्बम की पहली शूटिंग की जा रही है।

      आने वाले समय में यह पाण्डु पोखर मिनी फिल्म सिटी के रूप में उभर कर आएगा। इस एल्बम में संगीत रौशन सिंह ने दिया है।

      इस गीत को भोला भट्ट ने लिखा है, जिसे साक्षी ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। इसके निदेशक हैं आर्यन देव ,निर्माता अनिल सिंह ,डांस कोरियोग्राफर पंकज आर्यन ,कैमरा मैन रवि राठौर ,मेकअप मैन आकाश और गौरव जबकि हेयर ड्रेसर कृतिका मौजूद थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!