अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      राजगीर में 7 सौ करोड़ की लागत से बनेगा बिहार का प्रथम स्पोटर्स अकादमी

      बिहार में एक मात्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए जाने जाना वाला मोइनुहल हक स्टेडियम के मृत प्रायः होने के बाद राजगीर के इस स्पोटर्स अकादमी से क्रिकेट प्रेमियों में एक आशा की किरण जगी है। यहां एक साथ कई खेलों का प्रशिक्षण मिल सकता है….”

      राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज )। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया. इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद रहें । अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह राज्य का पहला स्टेडियम होगा। 90 एकड़ में बननेवाले स्टेडियम पर कुल 740 करोड़ रुपए खर्च होंगे। cm rajgir

      यहां क्रिकेट समेत 40 इनडोर और आउटडोर खेल की व्यवस्था होगी। क्रिकेट स्टेडियम में 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

      वेशक बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में सूबे का पहला स्पोटर्स अकादमी की आधारशिला सीएम नीतीश कुमार के द्वारा रखने के साथ ही राजगीर को बहुप्रतीक्षित इस अकादमी का सपना अब जल्द साकार होने वाला है।

      सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर में स्पोटर्स अकादमी के निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन मामला जमीन अधिग्रहण को लेकर लटका हुआ था। 11 साल बाद राजगीर को स्टेडियम का सपना साकार होता दिख रहा है।stadium rajgir

      राजगीर में प्रस्तावित स्पोटर्स अकादमी में क्रिकेट स्टेडियम भी होगा। जो पटना के मोइनुल हक स्टेडियम का विकल्प बन सकता है।इस स्टेडियम में रिवर्स पेवेलियन तथा सेंट्रल स्टैंड भी होगा।

      इसके अलावा आउटडोर स्पोटर्स ग्राउंड भी होगा। जिसमें फुटबॉल, हाॅकी, बास्केटबॉल  तथा एथलेटिक्स खेलों की भी सुविधा होगी। इस स्पोटर्स अकादमी में स्विमिंग पुल, कबड्डी तथा ताइंक्वाडो सहित कई खेलों के लिए भी फील्ड तथा सुविधाएँ होगी।

      इसके अलावा पार्किंग, अस्पताल, वीआईपी गैलरी सहित कई सुविधाओं से लैस होगा स्पोटर्स अकादमी। जिनमें खिलाड़ियों के लिए शाॅपिंग, कर्मचारियों के लिए आवास तथा ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरुष तथा महिला हाॅस्टल की भी व्यवस्था होगी।

      राजगीर में प्रस्तावित इस स्पोटर्स अकादमी के बारे में कहा जाता है कि यह बिहार का पहला ऐसा स्टेडियम होगा जहाँ कई खेलों की व्यवस्था एक साथ होगी। आने वाले दिनों में राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन हो तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

      cm rajgir 2

      राजगीर स्पोटर्स अकादमी के बन जाने के बाद बिहार में लोगों में खेलों के प्रति रूचि जागेगी।प्रतिभावान खिलाड़ियों का भविष्य इस अकादमी से जरूर संवरेगा। ऐसी आशा की जा सकती है।

      शिलान्यास के मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कला संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, भवन निर्माण विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी, ग्रामीण कार्य विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार, ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जिले के सभी विधायक और एमएलसी शामिल रहे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!