अन्य
    Wednesday, April 17, 2024
    अन्य

      राजगीर में यूं धूमधाम से मनाया गया 70 वां संविधान दिवस

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। भारत का संविधान हमलोगों को मौलिक अधिकार देता है। आज 70 वां संविधान दिवस है आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान बन कर तैयार हो गया था। संविधान बनाने में कुल 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा था।

      उक्त बातें संविधान दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव आंबेडकर जागृति मंच  के द्वारा अंबेडकर चौक पर आयोजित संविधान दिवस के अवसर पर  सभा को संबोधित करते हुए  रामकृष्ण मिशन के मठाधीश ब्रम्हलीन मार्गगामी श्रधामयनन्द जी  ने अपने सम्बोधन में कही।

      उन्होंने कहा कि मूल संविधान में 22 भाग,8 अनुसूची, 395 अनुच्छेद थे,(वर्तमान में 22 भाग,12 अनुसूची,395 अनुच्छेद) जिसे संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने देश को समर्पित किये  थे।

      rajgir ambedkar 1
      श्री पुरषोत्तम प्रसाद, आरटीआई एक्टिविस्ट के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जगृति मंच का कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर कुमार चौधरी जी को भारत का संविधान की पुस्तक देते हुए….

      मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर जागृति मंच के अध्यक्ष गणेश गौतम ने कहा कि आज के दिन देश-विदेश में भारतवासी हमलोग संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं।संविधान का कुछ भाग 26 नवंबर 1949 को लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 को देश में पूर्ण रूप से संविधान लागू कर दिया गया था।

      इस अवसर पर मनोहर कुमार चौधरी ने कहा कि हमारा संविधान एक ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज है जिसने देश के सभी नागरिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता को साकार किया है। आइये, हम राष्ट्रहित के लिए संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

      सभा से पूर्व आरडीएच हाई स्कूल के परिसर स्थित स्टेडियम से एक विशाल झांकी निकाली गई जो बस स्टैंड पटेल चौक, जेपी चौक से होते हुए अंबेडकर चौक पर जाकर सभा में बदल गई।

      इस मौके पर मो. एहतेशाम मल्लिक,  पूर्व वार्ड पार्षद श्याम भारती, सुरेंद्र कुमार आर्य , मुन्ना कुमार, बादल भारती,  चेतनालय के सिस्टर रोज, कैथोलिक चर्च के फादर,  उमेश भगत, उमाशंकर रविदास, नई पोखर पंचायत के मुखिया मंजू देवी, जदयू नेत्री अनीता गहलोत, भाजपा नेत्री सावो देवी, पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी व समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता, अरविंद कुमार, सम्पत कुमार,  सहित विभिन्न वक्ताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

      इस अवसर पर  फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच राजगीर के अध्यक्ष रमेश कुमार पान, निरंजन कुमार, शत्रुघन कुमार, चंदन कुमार, वार्ड पार्षद बिरजू राजवंशी, वार्ड पार्षद  श्रवण कुमार, सुनीता कुमारी, विमला देवी, साहिल राज,  गोपाल भदानी, शैला देवी, गोविंदा कुमार, नेहरू युवा केन्द्र के लेखा लिपिक शिवनंदन दास, अनिकेत राज, अमन राज, आदर्श राज, सुधीर कुमार उपाध्याय(डीओ एलआईसी, नवादा) एवं मंतोष कुमार, स्टेशन प्रबंधक, राजगीर, अलावे हजारो लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे।rajgir ambedkar2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!