अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      राजगीर अग्निकांड के पीड़ितों को लेकर आपदा विभाग से बात करेगें मांझी 

      राजगीर, नालंदा (राम विलास)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी  रविवार को राजगीर पहुंचे। ब्रह्मकुंड क्षेत्र में लगी भीषण आग से पीड़ित फुटपाथ दुकानदारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

      manjhi in rajgir kund fire crimeउन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा यह घटना आपदा से जुड़ी है। पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन के तहत सरकारी सहायता दिलाने के लिए वह सोमवार को मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव से वार्ता करेंगे।

      इन अग्निकांड पीड़ितों से जदयू विधान परिषद सचेतक रीना यादव ने भी मुलाकात की।

      उन्होंने  घटना की जानकारी ली और पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

      वीरायतन की ओर से पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री, पॉलिथीन और कंबल का वितरण किया गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!