अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      रांची नगर निगम का बजट अब 15 सौ करोड़ः सीपी सिंह

      ओरमांझी। विकास पर्व रैली में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार हर क्षेत्र में वेहतर काम कर रही है। कांग्रेसी और वामपंथी कहते हैं कि भाजपा की सरकार कुछ नहीं कर रही है , यह समझ से परे है। शहर से लेकर गांव की छोटी-बड़ी गलियों तक काम हो रहे हैं।

      उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम का बजट पहले मात्र 21 करोड़ होता था लेकिन आज 1500 करोड़ के काम होने जा रहे हैं। इससे अब योजनाओं के लिये चिरौरी नहीं करनी पड़ेगी।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!