अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      महंगी पड़ी RJD नेता को BJP नेत्री संग छेड़खानी- पिटाई, जूते चप्पलों की माला, फिर जेल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज । भाजपा नेत्री से छेड़खानी करना एक राजद नेता को महंगा पड़ गया। छेड़खानी करने के आरोप में राजद नेता की जमकर पिटाई ही न की गई बल्कि, पिटाई करने के बाद जूते चप्पलों की माला पहनाकर उसे सरेआम घुमाया गया गया।

      यह मामला सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र का यह है। गम्हरिया थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में भाजपा की स्थानीय नेत्री के साथ राजद नेता कामेश्वर यादव छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया था।rjd leader arrested with teasing bjp leader 1

      काफी दिनों से राजद नेता कामेश्वर यादव भाजपा नेत्री को परेशान कर रहा था। मोबाइल पर फोन कर परेशान करना एवं अश्लील मैसेज भी राजद नेता द्वारा भेजा जा रहा था।

      भाजपा नेत्री और उसके परिवार वाले राजद नेता को समझा रहे थे लेकिन, उस पर कोई असर नहीं हो रहा था। राजद नेता की हरकतों से परेशान भाजपा नेत्री अधिकांश समय अपना मोबाइल भी बंद रखती थी। काफी समझाने-बुझाने का भी उस पर कोई असर नहीं हो रहा था।

      आरोप है कि पिछले तीन महीनों से भाजपा नेत्री राजद नेता की हरकतों से परेशान थी। कल वह अचानक भाजपा नेत्री के घर आ गया। घर आते ही वह भाजपा नेत्री के साथ छेड़खानी करने लगा और पैसों का लालच दिया।

      उसी दौरान घरवाले जुट गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर पास वाले भी दौड़े और राजद नेता की जमकर पिटाई की गई। जमकर ठुकाई-पिटाई करने के बाद राजद नेता को जूते चप्पलों की माला पहना पूरी बस्ती में घुमाया भी गया।

      घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस पहुंच कर भाजपा नेत्री की शिकायत दर्ज कर आरोपी राजद नेता को गिरफ्तार कर लिया है। गम्हरिया थानाध्यक्ष के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!