अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      बहुत जरुरी है बच्चियों को आत्मरक्षा की जानकारी रखना :रीना यादव

      “अगर कहीं पर कोई बदतमीजी करता है तो बच्चियों को उसका मुकाबला करना चाहिए और तुरंत पुलिस-परिजनों को बतानी चाहिए…”

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। उक्त बातें जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित एक नीजि शिक्षण संस्थान में सामाजिक संगठन जीवन रक्षक टीम के द्वारा छात्राओं को जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ‘सेल्फ डिफेंस फॉर गर्ल्स’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में विधान पार्षद रीना यादव ने कही।mlc reena yadav 2

      उन्होंने आगे कहा कि बच्चियों को अपनी आत्मरक्षा के बारे में जानकारी रखना बहुत जरुरी है। अक्सर यह देखा जाता है कि राह चलते लड़कियों के साथ छेड़खानी या गंदे गंदे कॉमेंट कर उन्हें तंग और परेशान किया जाता है।

      रीना यादव ने कहा कि ऐसे में अगर वे कराटे या फिर पुलिस पदाधिकारियों का नंबर सेव कर मोबाइल में रखती है तो इसकी सूचना देकर उनलोगों को सजा दिला सकती है।  परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, लेकिन लड़कियों को शिक्षा के साथ साथ अपने माता पिता को नहीं भूलना चाहिए।

      इस मौके पर बेन थाना के थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद, जीवन रक्षक टीम के संरक्षक कुणाल दीप, शिक्षाविद् अविनाश गिरि,रगवी खिलाड़ी स्वेता शाही ने छात्राओं के आत्मबल को बढ़ाते हुए मुसिबत के वक्त हर संभव मदद करने का वादा किए।

      इस मौके पर उपस्थित छात्राओं को एसपी, डीएसपी, महिला थाना प्रभारी, जीवन रक्षक टीम का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराते हुए जरूरत पड़ने पर सूचित करने की बात कही गई।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!