अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      प्रेमिका की पिटाई, प्रेमी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास

      “ग्रामीणों के अनुसार शाहदेव का बसाईटोली गांव की शादीशुदा महिला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति बेंगलुरु में मजदूरी करता है। जब शाहदेव अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, तो महिला के घर वालों ने इसका विरोध किया….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। गुमला  जिले के उग्रवाद प्रभावित चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा बसाईटोली गांव में शनिवार की देर रात शाहदेव लोहरा (20) नामक युवक की कुछ लोगों ने मिल कर हत्या कर दी। के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।

      शाहदेव अपनी प्रेमिका से मिलने बसाईटोली गांव पहुंचा था। प्रेमिका शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

      जानकारी के अनुसार शाहदेव की हत्या करने के बाद हमलावरों ने प्रेमिका की भी पिटाई की। पुलिस ने रविवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

      जानकारी के अनुसार हर्रा गांव निवासी शाहदेव लोहरा अपने गांव में रामनवमी पर्व मनाने के बाद देर शाम को बसाईटोली गांव गया था। यहां वह एक शादीशुदा महिला के घर गया था।

      पूर्व में भी शाहदेव को घर आने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। नाजायज संबंध को लेकर परिवार के लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। वहीं शाहदेव लोहरा की पीट पीटकर हत्या कर दी।

      मृतक के पिता डिबू लोहरा ने बताया कि मेरा बेटा गांव में झंडा मिलान के बाद हमारे संबंधी के घर बसाईटोली गया था। तभी देर रात हमें सूचना मिली कि बसाईटोली में किसी के साथ झगड़ा उसका हो गया है। वे लोग शाहदेव के साथ मारपीट कर रहे हैं।

      सूचना मिलने के बाद मैं बसाईटोली पहुंचा, तो मेरा बेटा गिरा पड़ा था। उसे देखकर मैंने कहा कि मेरे बेटे ने गलती की थी  तो उसे पुलिस को सौंप देना था। इस तरह से उन लोगों को हत्या नहीं करनी चाहिए थी।

      उधर, चैनपुर पुलिस ने छापामरी कर हत्याकांड के आरोपी रविंद्र रौतिया, संजलू रौतिया व अजीत रौतिया को गिरफ्तार कर जेल दिया है। तीनों आरोपी बसाईटोली गांव के रहने वाले हैं।

      थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में उक्त आरोपियों ने शाहदेव लोहरा की लाठी-डंड से जमकर पिटाई की थी। पिटाई के बाद शाहदेव की मौत हो गयी। शाहदेव की मौत के बाद आरोपियों ने उसे पुआल में जलाने का भी प्रयास किया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!