अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      पूर्व सीएम के खिलाफ ACB में शिकायत, 100 करोड़ का घोटाला!

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत उनके कार्यकाल के दौरान रहे अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई है।

      जनसभा संस्था के महासचिव पंकज यादव ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, उद्योग सचिव के रविकुमार आदि पर घोटाले आरोप लगाया है।

      पंकज  ने मोमेंटम झारखंड के नाम पर 100 करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया है।

      ABC RAGHUBAR DAS 1पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित दूसरे आईएएस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले पंकज यादव ने बताया कि मोमेंटम झारखंड के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है।

      कई ऐसी कंपनियों को जमीन और उनके साथ एमओयू किया गया जो मात्र 40 दिन पहले ही रजिस्टर्ड हुए थे।

      शिकायतकर्ता ने बताया है कि मोमेंटम झारखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है, इसे लेकर 2018 में झारखंड हाई कोर्ट में पीआईएल भी दर्ज किया गया था।

      जिसके बाद हाई कोर्ट ने कहा था कि पूरे मामले को लेकर आप लोग एसीबी जाएं। आवेदनकर्ता ने एसीबी को घोटाले से संबंधित सभी दस्तावेज भी उपलब्ध करवाए हैं।

      बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन सदन में इसी गूंज सुनाई दी।

      द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सत्‍ताधारी दल के विधायकों ने पिछली सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि रघुवर सरकार ने मोमेंटम झारखंड कार्यक्रम में राशि खर्च कर राज्‍य के खजाने का खाली कर दिया।

      सत्‍ता पक्ष के विधायकों का कहना था कि राज्‍य की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। खजाने में लाल बत्‍ती जल गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!