अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      पुलिस हेडक्वार्टर में मोस्ट वांटेड के साथ छोटे ‘सरकार’ !

      सबाल उठना लाजमि है कि मोस्ट वांटेड बिहार पुलिस मुख्यालय तक कैसे पहुंच जाता है। वह तकरीबन घंटे चहलकदमी करते रहता है, लेकिन पुलिस उस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई करने की जद्दोजहद नहीं उठाती है?……..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (पटना)।  मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जब हत्या की सुपारी देने वाले वायरल ऑडियो के मामले में वॉयस सैंपल देने बिहार पुलिस मुख्यालय तो उनके साथ शामिल लोगों में एक मोस्ट वांटेड भी था। इसकी तस्वीरे वायरल होते ही पुलिस तंत्र को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

      ANANT BHUSHAN SINGH POLICE 1कहा जाता है कि अनंत सिंह के साथ लोगों में जो शख्स शामिल था, उस मोस्ट वांटेड का नाम भूषण सिंह है। पुलिस मुख्यालय में अनंत सिंह के साथ भूषण सिंह साये की तरह साथ था।

      भूषण सिंह अनंत सिंह का पुराना शागिर्द रहा है और कई मामलों में नामजद है। बाढ़ थाना में दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के एक मामले में वह फरार चल रहा है।

      अनंत सिंह के सरकारी आवास में भी उसके रहने की सूचना बराबर उजागर होती रही है। फिलहाल भूषण सिंह बाढ़ थाना कांड संख्या 295/19 में फरार है।

      विगत 26 जून को उसके खिलाफ विवेका पहलवान के भतीजे कर्मवीर कुमार ने भूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनंत सिंह और भूषण सिंह कई मामलों में एक साथ अभियुक्त रहे हैं।

      विधायक अनंत सिंह और भूषण सिंह पर एक साथ बाढ़ थाने में कई मामले दर्ज है। जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या, अपहरण के मामले शामिल हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!