अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      पुलिस छापेमारी में  देह व्यापार का बड़ा खुलासा, 8 युवती समेत 14 धराए

      “एसएसपी मनोज कुमार के आदेश पर पुलिस ने छोटी कल्याणी स्थित न्यू प्रिंस होटल में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में आठ लड़कियां, चार लड़कों समेत 2 होटल स्टाफ को हिरासत में लिया है….”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के बीचो बीच आवासीय होटल के आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

      muzaffarpur sex hotle scandle 1नगर थानाध्यक्ष धनंजय कुंअर ने बताया कि एसएसपी मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के साहू रोड इस्थित न्यू प्रिंस होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

      एसएसपी मनोज कुमार के द्वारा एक टीम गठित किया गया। जिसमें डीएसपी टाउन, महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी और नगर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को शामिल किया गया।

      सशत्र बलों के साथ न्यू प्रिंस होटल पर छापेमारी की गई। जिसमें 8 लड़कियों, 4 लड़के एवं 2 होटल स्टाफ को हिरासत में लिया।

      नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि रजिस्टर में पति-पत्नी के रूप में नाम अंकित किया गया था। लेकिन पूछताछ के बाद गलत पाया गया। वहीं होटल का संचालन नियमाकुल नहीं है। फिलहाल होटल को सील किया जा रहा है।

      बताया जाता है कि न्यू प्रिंस होटल मुज़फ़्फ़रपुर के पूर्व मेयर वर्षा सिंह के देवर और देवरानी के नाम से संचालन हो रहा था।

      पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा फलफूल रहा है। जिसके बाद यह कार्रवाई कि गई है। वहीं पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!