अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      पुलिस के खिलाफ सड़क पर दिखा ग्रामीणों की शर्मनाक हरकत

      युवती का अपहरण जितना संदिग्ध है, उतना ही पुलिस की कार्यशैली भी कम सवालजनक नहीं हैं। लेकिन ग्रामीणों ने आज नगरनौसा पुलिस के साथ जो व्यवहार किया है, वह काफी शर्मनाक हरकत है…………”

      नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्य पथ संख्या 30A प्रेमन बिगहा मोड़ पर गुरुवार के दिन लड़की अपहरण होने के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लड़की बरामद नहीं होने से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी करते हो जमकर बवाल काटा22 3

      इधर घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची नगरनौसा पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों ने लड़की बरामद करने को लेकर पुलिस पर दबाव बनाने को लेकर मारपीट किया।

      नगरनौसा पुलिस अपना धैर्य का परिचय देते हुए कोई जबाबी कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मी आराम से पीटते रहे।

      जबकि आक्रोशित महिलाओं द्वारा पुलिस को भद्दी भद्दी गालियां दी जा रही थी। ग्रामीण कुछ भी समझने को तैयार नहीं थे।

      ग्रामीणों द्वारा यहां तक कि पुलिस पर पैसा लेकर काम नहीं करने का भी आरोप लगाया गया।

      इधर नगरनौसा पुलिस गोपनीय सूचना के आलोक में लड़की को फतुहा से बरामद किया। लड़की बरामद होने के बाद लड़की द्वारा परिजन से बात करने के बाद भी परिजनों द्वारा सड़क जाम नहीं हटाने को तैयार हो रहे थे।

      परिजनों द्वारा जब तक लड़की नहीं देखेंगे, तब तक जाम नहीं हटाने की जिद पर अड़े हुए थे।

      इधर घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी,चंडी थानाध्यक्ष,चंडी सर्किल इंस्पेक्टर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया जा रहा था, लेकिन वह किसी भी परस्थितियों में समझने को तैयार नहीं हो रहे थे। ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर लगातार आरोपों की बौछार लगाया जा रहा है।

      nalanda crime 2 1इधर बरामद लड़की ने बताया कि हम मार्केट से घर जा रहे थे जैसे ही हम उस्मानपुर पुल के पास पहुंचे कि पहले से एक स्कॉर्पियो लगा हुआ था। वहां पहुंचते ही स्कार्पियो से एक जन उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है। लड़की का कहना है कि वह जैसे ही स्कार्पियो के पास पहुंची तो उस वाहन में बैठा एक जन पानी से हाथ धो रहा था। उसके पास से गुजरने के बाद से उसे कुछ याद नहीं है।

      विश्वस्त सूत्रों के अनुसार उस स्कार्पियों में चंडी की एक युवती पहले से बैठी थी और उसी के कहने पर लड़की खुद वाहन में बैठी थी। इसके बाद आगे नगरनौसा बाजार में चंडी की युवती उतर गई।

      इधर गायब लड़की के परिजन जब नगरनौसा थाना में शिकायत लेकर गए तो वहां मौजूद अफसर ने डांट-फटकार कर भगा दिया था। परिजनों के अनुसार शिकायत दर्ज करने-कार्रवाई करने की एवज में पैसे की मांग की गई। यही बात गांव में फैल गई और लोग सड़क पर उतर आए।

      इधर 5 घंटा सड़क जाम रहने से नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिस यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वतंत्रता दिवस होने के कारण लोगों ने ग्रामीण सड़कों का प्रयोग करना पड़ा।

      देखिए वीडियोः पुलिसके साथ ग्रामीणों की शर्मनाक हरकत…..

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!