अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      पद्मश्री जमुना टूडू को सहारा परिवार ने किया सम्मानित

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। सहारा इंडिया परिवार आज अपना 42 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर रांची टेरिटरी कार्यालय में लेडी टार्जन के नाम से विख्यात पद्मश्री श्रीमती जमुना टूडू को टेरिटरी प्रमुख एनके पालने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

      गौरतलब है कि जंगल बचाओ आंदोलन के प्रणेता रही जमुना टूडू को गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री का सम्मान दिया गया था।

      वैसे सहारा इंडिया परिवार ने सामाजिक सरोकार के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आज अपने 42 वें स्थापना दिवस के मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

      टेरिटरी प्रमुख एनके पाल ने लेडी टार्जन श्रीमती जमुना टुडू के प्रयासों की जमकर सराहना की।

      उन्होंने कहा एक महिला होकर जिस तरह से श्रीमती टुडू ने जंगल तस्करों के साथ अकेले लोहा लेकर झारखंड समेत पूरी दुनिया को वनों की रक्षा करने का संदेश दिया है, वह अद्वितीय है।

      उन्होंने अन्य देश वासियों से भी श्रीमती जमुना टूडू के प्रयासों का अनुकरण करने की अपील की।

      इस दौरान रांची मंडल प्रमुख सतीश सिंह एवं सहारा इंडिया परिवार के अन्य वरिष्ठ कर्तव्य योगी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!