अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      नक्सलियों के 4 आर्म्स सप्लायर 200 जिंदा कारतूस के साथ धराया

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। ऑपरेशन त्रिशूल के तहत झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है…..

      पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को गोलियों की सप्लाई करनेवाले चार सदस्यों को 2 सौ राउंड जिंदा कारतूस के सात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

      इनमें से सौ राउंड 3.14 बोर के औऱ सौ राउंड 7.65 बोर के कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से नक्सली साहित्य, नक्सली पर्चा, दो मोटरसायकल, विभिन्न ब्रांडों के चार मोबाईल फोन भी बरामद किया है।NAKSALI ARMS SAPLYER 1

      गिरफ्तार अपराधियों के नाम सागर महतो, जगदीश महतो, अभिषेक कुमार सिन्हा और मुगा लाल महतो बताया जा रहा है। 

      जानकारी देते हुए जिले के एसपी कार्तिक एस ने बताया कि नक्सिलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायकेला पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि इलाके में सक्रिय हार्डकोर नक्सली महाराज महाराज प्रमाणिक दस्ते के पास हथियारों की कमी है और जल्द ही उसके पास कारतूस का बड़ा खेप पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

      उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सरायकेला और चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और सीनी ओपी क्षेत्र के सरमाली गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर कुछ लोगों को संदिग्ध लेनदेन करते देखा गया।

      उसे तत्काल गिरफ्तार करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। जिसने नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते को पूर्व में भी हथियारों व अन्य प्रतिबंधित सामानों की आपूर्ति की बात स्वीकार की।

      वहीं नक्सलियों के खिलाफ सरायकेला-खरसावां पुलिस के लिए इसे बड़ा कामयाबी के रूप में धेखा जा रहा है। जिले के एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=utww5Z8qtDo[/embedyt]

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!