अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      देखिए भाजपाइयों की खुली गुंडागर्दी, एसपी की सख्ती का दावा भी खोखला

      झारखंड में भले ही सत्ता परिवर्तन हो गया है लेकिन भाजपाइयों का आतंक अभी भी जारी है। कुछ नेता अभी भी अपनी मानसिकता से निकलना नहीं चाह रहे। दरअसल पूरा मामला जमीन का है…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी के समीप भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव जबरन जमीन पर गड्ढे खोद रहे थे, जिसका शिकायतकर्ता उर्मिला देवी ने विरोध किया।

      bjp leader crime 2उनका कहना था कि इससे उन्हें घर से निकलने में परेशानी होगी। बावजूद इसके भाजपा नेता दबंगई पर उतर गए और महिला के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए।

      तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते हैं किस तरह से भाजपा नेता अपने बेटे व समर्थकों के साथ महिला और उसके परिवार वालों को पीट रहे हैं। यहां तक कि घर के बच्चों को भी इन्होंने नहीं छोड़ा।

      इस मारपीट की घटना के बाद दो महिला बुरी तरह से घायल हुई, जिनका आरआईटी थाना पुलिस ने इलाज भी करवाया। लेकिन आज तक आरआईटी थाना में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। जबकि यह घटना 3 दिन पुरानी है।

      सवाल उठता है कि आखिर सरायकेला-खरसावां पुलिस कप्तान, जो नियम और कानून के प्रति सख्त होने का दावा करते हैं, ऐसे में घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी एफआईआर किसके आदेश पर नहीं लिया गया है।

      वैसे सूत्र बताते हैं कि मामले को रफा-दफा करने का पूरा प्रयास चल रहा है। उधर पीड़ित परिवार भयाक्रांत है और घर में दुबका हुआ है। वैसे क्या आम लोगों के झगड़े में पुलिस इतनी नरमी दिखाती है!

      झारखंड सरकार को ऐसे मामले पर सख्ती बरतनी होगी। वैसे भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है। इससे पूर्व भी वे आदित्यपुर थाना प्रभारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=cRPCvxm5MJU[/embedyt]

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!