अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      ‘डॉक्टर बना रावण, कार्रवाई करे जिला प्रशासन’

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्याम किशोर भारती ने अपने फेसबुक वाल पर मगध की मिट्टी से मन की बात ‘डॉक्टर बना रावण’ विषयगत एक सनसनीखेज पोस्ट की है और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

      श्री भारती ने लिखा है …. “पर्यटक नगरी राजगीर में सड़क किनारे झोपड़ी में आर्थिक तंगी से परेशान उमेश कंजर जो जाता, सिलौटी कूटने का काम करता था, सोमवार की सुबह खुद और अपने तीन बच्चों को जहर खिला दिया।

      SHYAM BHARTI FACEBOOK POST4 वर्ष का एक बच्चा सुबह में ही मौत के आगोश में जा पहुंचा। वही दो बच्चे के साथ उमेश कंजर गम्भीर हालत में अनुमंडलिय अस्पताल राजगीर ले जाया गया।

      चूँकि कई वर्षों से लगातार डॉ उमेश चन्द्र यहाँ के अस्पताल प्रभारी है, उन सीरियस मरीजो को इलाज हेतु अपने निजी क्लिनिक भेज दिया।

      सुबह से शाम तक नेताओ,मीडिया कर्मी, प्रशासन के अधिकारियों का क्लिनिक में आना जाना लगा रहा। डॉ उमेश चन्द्र के निजी क्लिनिक में भी चिकित्सा व्यवस्था नाम मात्र की है।

      बाबजूद इसके ऐसे सीरियस मरीज को सुबह से रात तक अपने क्लिनिक में रखकर ज़िंदगी मौत के बीच झुलाए रखा और अंततः रात्रि में उस उमेश कंजर की मौत हो जाती है।

      आखिर किस परिस्थिति में डॉ उमेश चन्द्र जबरदस्ती भगवान बनने की कोशिश कर रहे थे। किन कारणों से ये लगातार कई दशकों से सिर्फ राजगीर में पदस्थापित हैं। ये डॉ भगवान नही रावण है। ऐसे लापरवाह डॉ. को कड़ी सजा मिले, जिला प्रशासन से मांग करता हूँ।”

      जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्याम किशोर भारती ने अपने पोस्ट से इतर बताया कि उन्होंने कल देर शाम नालंदा डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम से सरकारी प्रावधानों और सहायतों  की मांग करते हुए सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेने का भरोसा दिया।

      उसके बाद पता चला कि पीड़ित को आनन-फानन में पुनः राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद की जाने लगी। उसके बाद सूचना मिली कि रात करीब दस बजे उमेश कंजर की भी मौत हो गई।

      श्री भारती ने काफी दुःख प्रकट करते हुए सरकार और प्रशासन को बदनाम करने वाली ऐसी घटनाओं का निष्पक्ष जांच करने एवं पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव सहायता देने की मांग की। 

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!