अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      डीआईजी की इस पहल से स्ट्रेस फ्री होंगे पटना-नालंदा के थानेदार!

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। पटना और नालंदा जिले में थानों की कमान संभाल रहे थानेदार अब पूरी तरह से स्ट्रेस फ्री होंगे। थानेदार अब रात को अच्छे तरीके से सो सकेंगे, अपनी नींद पूरी कर पाएंगे। हर दो महीने पर तीन दिनों की छुट्टी पर अपने घर जा सकेंगे। अपने परिवार और बच्चों के बीच समय बीता पाएंगे।

      इस नई व्यवस्था को पटना और नालंदा जिले में शुरू करने का आदेश सेंट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार की तरफ से शनिवार को दिया गया है।

      दरअसल, अपनी ड्यूटी करने के दौरान थानेदार किस तरीके के मेंटल स्ट्रेस में होते हैं। वो अपना मेडिकल चेकअप भी नहीं करा पाते हैं। इनके इस दर्द को सेंट्रल रेंज के डीआईजी ने काफी गंभीरता से महसूस किया है।

      कभी-कभी तो थानेदारों को 18 से 20 घंटे तक की ड्यूटी करनी पड़ जाती है। वो चैन की नींद सो नहीं पाते हैं। कई महीने बीत जाते हैं, पर उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाती है।

      इस कारण न तो वो अपने घर जा पाते हैं और न ही परिवार व बच्चों की पढ़ाई का वो ख्याल रख पाते हैं। लेकिन पटना और नालंदा जिले में अब ऐसा नहीं होगा।dig rajesh 1 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!