अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      झारखंड पहुंची ‘तितली’, भारी बारिश-तूफान की आशंका

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। समूचे झारखंड में चक्रवर्ती तूफान तितली का व्यापक असर दिखने लगा है। राजधानी रांची सहित सूबे के प्रायः इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। समय बीतने के साथ बारिश के तेज होने की संभावना भी है।

      बुधवार की देर रात से ही आकाश में बादल छा गए थे। तूफान की वजह से राज्‍य के कई जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।Titli strom in jharkhand 1

      मौसम विभाग के मुताबिक तूफान का प्रभाव झाखंड के विभिन्‍न जगहों पर 13 अक्‍टूबर तक रहने की संभावना है। इसकी वजह से गुरुवार को एक दो-स्‍थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

      खासकर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा में इसका असर दिखेगा। यहां 64.5 से 115.5 मिली मीटर तक बारिश होने की संभावना है।

      इसी तरह 12 अक्‍टूबर को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा के अलावे देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताडा, पाकुड और साहिबगंज में असर दिखेगा।

      शनिवार को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। बारिश के साथ 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चल सकती है। चक्रवर्ती तूफान के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को भी अपने स्‍तर से सावधान रहने की जरूरत है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!